धोनी की भविष्यवाणी सही साबित हुई, वर्ल्ड कप को लेकर 5 साल पहले बता दिया था...
स्पोर्ट्स डेस्क। विश्व कप को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मेंटोर एमएस धोनी की भविष्यवाणी सही साबित हुई। माही ने कहा था कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान विश्व कप में हम पर एक दिन भारी पड़ेगा। ये बात उन्होंने पांच साल पहले कही की थी।
टी-20 विश्व कप 2021 के महामुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजों ने शर्मनाक प्रदर्शन किया। गेंदबाजों ने तो कोई कसर नहीं छोड़ी। वर्ल्ड कप में यह पाकिस्तान की अब तक की पहली जीत है।
2016 में माही ने कहा था, पाक एक दिन जीतेगी
दरअसल, 2016 में जब माही भारतीय टीम के कप्तान थे, तो टीम इंडिया ने पाकिस्तान को शिकस्त दी थी। जिसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में धोनी ने कहा था कि, 'हमको इस बात पर गर्व है कि हम उनसे वर्ल्ड कप में 11-0 से जीते हैं, लेकिन एक सच्चाई यह भी होगी कि हम पाकिस्तान से कभी ना कभी हारेंगे। चाहे आज हारे या 10 साल बाद या 20 साल बाद हारे। ऐसा नहीं हो सकता है कि हम हमेशा जीतते रहें।'
धोनी की यह भविष्यवाणी रविवार को सच हो गई और पाकिस्तान टीम इंडिया के खिलाफ विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज करने में सफल रहा।
भारत ने पाक को दिया था 152 रन का लक्ष्य
भारत से मिले 152 रनों के लक्ष्य को पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट गंवाए 17.5 ओवर में हासिल किया। बाबर आजम 68 और मोहम्मद रिजवान 79 रन बनाकर नाबाद लौटे। गेंदबाजी में पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने कहर बरपाया और केएल राहुल, रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली का विकेट हासिल किया। टीम इंडिया की ओर से विराट ने सबसे अधिक 57 रन बनाए और वह टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार आउट हुए। टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने हार के साथ अपने अभियान का आगाज किया है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
बड़ी खबर : छेर छेरा और शाकंभरी जयंती पर छुट्टी, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा, देखिए वीडियो…
न्याय से अन्याय! : न कोरोना, न बारदाने की दिक्कत तो 1 नवंबर से धान खरीदी क्यों नहीं, जानिए वजह…
ट्रक ने कुचला, बाइक सवार महिला की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम…
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश, कक्षा छठवीं और नवमी में प्रवेश परीक्षा के लिए प्रक्रिया जारी, जानिए अंतिम तारीख…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun