सिंहदेव समर्थक की पिटाई : सीएम भूपेश बघेल बोले- घटना दुर्भाग्यपूर्ण, लेकिन माहौल ख़राब करना गलत...

सिंहदेव समर्थक की पिटाई : सीएम भूपेश बघेल बोले- घटना दुर्भाग्यपूर्ण, लेकिन माहौल ख़राब करना गलत... रायपुर। जशपर में कांग्रेस के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान झूमझटकी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। बघेल ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि ऐसी घटनाएं रोकी जा सकती थीं। हालांकि उन्होंने इस बात पर अप्रसन्नता ज़ाहिर की है कि, जो बातें पुनिया जी स्पष्ट कर चुके हैं उस पर बार बार सवाल उठा कर माहौल ख़राब किया जाता है।

सिंहदेव समर्थक की पिटाई, घटना रोकी जा सकती थी

लखनउ रवाना होने पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने जशपुर मसले पर कहा "देखिए जो चीजें प्रभारी पी एल पुनिया साहब ने स्पष्ट कर दिया उसके बाद ये बार बार सवाल उठा के ये माहौल ख़राब करना नहीं चाहिए..और जो कुछ घटनाएं घटी हैं उसको टाला जा सकता था..जो कि दुर्भाग्यजनक है ऐसा नहीं होना चाहिए था" दरअसल पत्रकारों ने पूछा था कि जशपुर में जो कुछ घटनाक्रम हुआ, उस पर पार्टी को संज्ञान लेना चाहिए क्या, जिसके जवाब में मुख्यमंत्री ने यह जवाब दिया है।

माइक छीन धक्का मारा

बता दें कि जशपुर में रविवार को कांग्रेस के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मारपीट की घटना हुई थी। इस कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष पवन अग्रवाल भाषण दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत में टीएस सिंहदेव के योगदान की बात की। उनका कहना था, हाईकमान ने जब ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री की बात की है तो अब सिंहदेव को मौका मिलना चाहिए। इसी बीच जशपुर कांग्रेस जिला अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इफ्तिखार हसन ने मंच पर पहुंचे और उनसे माइक छीन लिया। इस दौरान पवन अग्रवाल को धक्का मारा गया। थप्पड़ लगाए गए। देखिए वीडियो-

पवन अग्रवाल का आरोप है कि कुनकुरी विधायक यूडी मिंज के इशारे पर उनके साथ धक्कामुक्की की हुई है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) सांसद-विधायक के सामने भिड़े कांग्रेसी, माइक छीन मंच से ढकेला, जानें वजह… बड़ी खबर : छेर छेरा और शाकंभरी जयंती पर छुट्टी, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा, देखिए वीडियो… न्याय से अन्याय! : न कोरोना, न बारदाने की दिक्कत तो 1 नवंबर से धान खरीदी क्यों नहीं, जानिए वजह… ट्रक ने कुचला, बाइक सवार महिला की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम… जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश, कक्षा छठवीं और नवमी में प्रवेश परीक्षा के लिए प्रक्रिया जारी, जानिए अंतिम तारीख… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun