बलौदाबाजार : सब्जी बीज से थरहा तैयार करने नई सीडलिंग मशीन स्थापित, किसान भी नाम मात्र का शुल्क देकर उगा सकते हैं थरहा
बलौदाबाजार। सब्जी बीज से थरहा तैयार करने की नयी सीडलिंग मशीन सिमगा स्थित उद्यान विभाग की शासकीय रोपणी में स्थापित की गई है। इस मशीन के जरिये थरहा तैयार करने में 90 से 95 प्रतिशत तक बीज का अंकुरण होता है और स्वस्थ पौधे तैयार होते हैं। आम किसान भी नाम मात्र का शुल्क देकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
सहायक संचालक उद्यान राघव स्वरूप वर्मा ने बताया कि सीडलिंग मशीन से थरहा बहुत जल्द तैयार हो जाते हैं। जमीन से थरहा तैयार करने में 70 से 80 प्रतिशत ही बीजों में अंकुरण हो पाता है, जिसकी रोपाई करते तक मात्र 60-65 प्रतिशत तक ही बच पाते है। साथ ही मिनी प्लग यूनिट से तैयार किये जाने वाले सब्जी के पौध रोगरहित एवं उच्च गुणवत्ता युक्त होते हैं।
उन्होंने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि खरीफ धान के बाद जो भी किसान उक्त यूनिट से सब्जी पौधे के थरहा तैयार करवाना चाहते हैं, शासकीय उद्यान रोपणी सिमगा में स्वयं का बीज देकर थरहा तैयार करवा सकते हैं।
इसके लिए प्रति पौधा 80 पैसा शुल्क निर्धारित किया गया है। पौधे का थरहा घर तक पहुंचाकर प्रदान किया जायेगा। किसानों से लिये जाने वाली राशि की रसीद भी दी जायेगी।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
सिंहदेव समर्थक की पिटाई : सीएम भूपेश बघेल बोले- घटना दुर्भाग्यपूर्ण, लेकिन माहौल ख़राब करना गलत…
बड़ी खबर : छेर छेरा और शाकंभरी जयंती पर छुट्टी, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा, देखिए वीडियो…
न्याय से अन्याय! : न कोरोना, न बारदाने की दिक्कत तो 1 नवंबर से धान खरीदी क्यों नहीं, जानिए वजह…
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश, कक्षा छठवीं और नवमी में प्रवेश परीक्षा के लिए प्रक्रिया जारी, जानिए अंतिम तारीख…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun