शिक्षक भर्ती मामला : तीन साल बाद भी नियुक्ति नहीं, चयनित शिक्षक मंत्रालय का घेराव करने निकले...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का मामला शांत नहीं हुआ है। सरकार ने तीन साल बाद भी नियुक्ति नहीं दी है। यह आरोप अभ्यर्थियों ने लगाया है। सोमवार को आक्रोशित चयनित शिक्षक मंत्रालय का घेराव करने पहुंचे। लेकिन पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक दिया। इसके बाद पुलिस ने सभी को बूढ़ातालाब धरना स्थल पर छोड़ दिया। डीएड बीएड संघ के अध्यक्ष ने बताया कि कि शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर कई बार ज्ञापन सौंपा गया। अधिकारी से लेकर मंत्री तक से गुहार लगाई गई। लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। इसलिए आज शिक्षा विभाग समेत मंत्रालय का घेराव करने पहुंचे थे। पुलिस ने हमें बर्बरता पूर्वक खदेड़ दिया। पहले थाने में बिठाया। फिर धरना स्थल बूढ़ा तालाब में छोड़ दिया। इस तरह हमारी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। दाऊद खान ने कहा कि 14 हजार 580 शिक्षक भर्ती का मामला अब बीरबल की खिचड़ी जैसा हो गया है। विभागीय लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण मामला कोर्ट में गया। कोर्ट के आदेश के तीन साल बाद भी भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।महज साढ़े 6 हजार शिक्षकों को नियुक्ति दी गई है। बाकी 8 हजार से ज्यादा चयनित शिक्षक अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। डीएड बीएड संघ के अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा विभाग की लचर व्यवस्था और भ्रष्टाचार के कारण तीन साल बाद भी भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। भर्ती प्रक्रिया में इतनी गड़बड़िया है, जिसकी वजह से जो टॉपर है, वो बेरोजगार है। उनके नीचे वाले लोग नौकरी कर रहे हैं। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) शमी पर सोशल मीडिया में अटैक, सहवाग ने ट्रोलर्स को दिया जवाब धोनी की भविष्यवाणी सही साबित हुई, वर्ल्ड कप को लेकर 5 साल पहले बता दिया था… न्याय से अन्याय! : न कोरोना, न बारदाने की दिक्कत तो 1 नवंबर से धान खरीदी क्यों नहीं, जानिए वजह… जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश, कक्षा छठवीं और नवमी में प्रवेश परीक्षा के लिए प्रक्रिया जारी, जानिए अंतिम तारीख… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun