रिश्वत लेते चार गिरफ्तार, ACB ने EE, प्राचार्य और पटवारी पर की बड़ी कार्रवाई
रायपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यपालन अभियंता समेत चार लोगों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पटवारी, प्राचार्य भी शामिल हैं।
एसीबी की टीम ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के बेमेतरा में पदस्थ अभियंता दीनदयाल जायसवाल को 2 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा है।
प्राचार्य 2 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया
वहीँ अंबिकापुर एसीबी ने स्कूल के प्राचार्य शीवधर ओझा को 2 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। पीड़ित को सातवें वेतनमान के एरियर्स के लिए, समयमान वेतनमान का एरियर्स के नाम पर 8 हजार रुपये रिश्वत प्राचार्य ने मांगी थी।
प्राचार्य पर आरोप था कि घूस की 8 हजार की रकम में से 5500 रुपये पहले ही प्राचार्य को शिक्षक ने दे दिया था, बाकी बचे 2500 रुपये के लिए डिमांड की जा रही थी। इस शिकायत के बाद अंबिकापुर में स्कूल प्राचार्य आरपी ओझा को उनके घर कदमपारा प्रतापपुर से 2 हजार रुपये रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने पकड़ा है।
पटवारी और उसका सहयोगी गिरफ्तार
दुर्ग से पटवारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव और उसके सहयोगी लेखराम निषाद को 6 हजार लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार किया गया है। दुर्ग के कंचादुर में जमीन के प्रमाणिकरण के नाम पर पटवारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव 6000 रूपये रिश्वत मांग रहा था।
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पटवारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव और उसके सहयोगी लेखराम निषाद को एसीबी ने गिरफ्तार किया है। 5500 रूपये रिश्वत लेते हुए उन्हें पकड़ा गया है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
शिक्षक भर्ती मामला : तीन साल बाद भी नियुक्ति नहीं, चयनित शिक्षक मंत्रालय का घेराव करने निकले…
शमी पर सोशल मीडिया में अटैक, सहवाग ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
धोनी की भविष्यवाणी सही साबित हुई, वर्ल्ड कप को लेकर 5 साल पहले बता दिया था…
सिंहदेव समर्थक की पिटाई : सीएम भूपेश बघेल बोले- घटना दुर्भाग्यपूर्ण, लेकिन माहौल ख़राब करना गलत…
न्याय से अन्याय! : न कोरोना, न बारदाने की दिक्कत तो 1 नवंबर से धान खरीदी क्यों नहीं, जानिए वजह…
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश, कक्षा छठवीं और नवमी में प्रवेश परीक्षा के लिए प्रक्रिया जारी, जानिए अंतिम तारीख…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun