रायपुर। मंत्रिमंडल उपसमिति की बैठक सोमवार को की गई। इसमें एक करोड़ पांच हजार मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य तय किया गया। वहीं धान खरीदी की तारीख का निर्णय दिवाली के बाद लिया जाएगा। यह जानकारी मंत्री कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने दिया। वहीं बीजेपी ने जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाया है। मंत्री चौबे ने बताया कि पिछले साल 92 हजार लाख धान की खरीदी की गई थी। इस बार एक करोड़ पांच हजार मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। खरीदी के हिसाब से बारदाने की जितनी जरूरत है उसकी व्यवस्था की जा रही है।
साय ने कहा कि किसान कटी फसल की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। फसल को मौसम की मार, चोरी और चूहों से सुरक्षित कैसे रखेंगे।
इस साल प्रदेश के किसानों के हितों को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार ने 60.65 लाख मीट्रिक टन चावल केंद्रीय पूल में लेने को सहमत हो गई है तो प्रदेश सरकार और कांग्रेस के लोग उसना चावल के लिए शोर मचा रहे हैं। साय ने कहा कि प्रदेश सरकार धान खरीदी से बचने के चाहे जितने षड्यंत्र और बहाने रचे, किसानों के साथ अन्याय करने की उसकी कपटपूर्ण चाल अब भाजपा कतई नहीं चलने देगी।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
शिक्षक भर्ती मामला : तीन साल बाद भी नियुक्ति नहीं, चयनित शिक्षक मंत्रालय का घेराव करने निकले…
शमी पर सोशल मीडिया में अटैक, सहवाग ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
धोनी की भविष्यवाणी सही साबित हुई, वर्ल्ड कप को लेकर 5 साल पहले बता दिया था…
न्याय से अन्याय! : न कोरोना, न बारदाने की दिक्कत तो 1 नवंबर से धान खरीदी क्यों नहीं, जानिए वजह…
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश, कक्षा छठवीं और नवमी में प्रवेश परीक्षा के लिए प्रक्रिया जारी, जानिए अंतिम तारीख…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun