पति-पत्नी की हत्या का राज खुला, 10 लोगों ने उतारा मौत के घात, पुलिस की गिरफ्त में ऐसे आए...
दंतेवाड़ा। पति-पत्नी की हत्या का राज खुल गया है। कोतवाली पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों वारदात पुराने विवाद के अंजाम दिया था। घटना 16 अक्टूबर की है।
जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर को रामा ओयाम (55) और उसकी पत्नी मासे ओयाम (45) की लाश एक डबरी में मिली थी। शव में धारदार हथियार से लगे चोट के निशान थे। कोतवाली पुलिस इस मामले को हत्या से जोड़कर गांव के कुछ लोगों से पूछताछ शुरू की।
नवाखाई के दिन विवाद
इस दौरान पता चला कि 16 अक्टूबर को जब नवाखाई मना रहे थे। ग्रामीण नाचते हुए रामा आयाम के घर पहुंचे। यहां पर ग्रामीणों का रामा ओयाम से विवाद हो गया था। रामा ने कुल्हाड़ी लेकर मारने के लिए दौड़ाया था।
इस जानकारी के बाद पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया। सभी से कड़ाई से पूछताछ की गई। इसमें आरोपियों ने 10 ग्रामीणों के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार की।
कुल्हाड़ी और चाकू से हमला
आरोपियों ने बताया कि नवाखाई के दिन हुए विवाद का बदला लेने के लिए पति पत्नी की हत्या की थी। 17 अक्टूबर को जब रामा अपनी पत्नी के साथ गेहूं पिसवाने के लिए पटेलपारा की ओर जा रहा था, तब ग्रामीणों ने उसे और उसकी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से हमले के बाद आरोपियों ने चाकू से गला रेतकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया और फिर शव को डबरी में फेंक दिया।
पुलिस ने लक्ष्मण ओयाम, सुखनाथ कोहरामी, फागु कोर्राम, जयराम मुचाकी, सोमारू मंडावी, रमेश मंडावी, सुरेश ओयाम, पांडू उर्फ माहरु, सुखराम मिडियामी व जोगा को गिरफ्तार किया है। सभी एक ही गांव के रहने वाले है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
न्याय से अन्याय! : न कोरोना, न बारदाने की दिक्कत तो 1 नवंबर से धान खरीदी क्यों नहीं, जानिए वजह…
शिक्षक भर्ती मामला : तीन साल बाद भी नियुक्ति नहीं, चयनित शिक्षक मंत्रालय का घेराव करने निकले…
शमी पर सोशल मीडिया में अटैक, सहवाग ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
धोनी की भविष्यवाणी सही साबित हुई, वर्ल्ड कप को लेकर 5 साल पहले बता दिया था…
न्याय से अन्याय! : न कोरोना, न बारदाने की दिक्कत तो 1 नवंबर से धान खरीदी क्यों नहीं, जानिए वजह…
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश, कक्षा छठवीं और नवमी में प्रवेश परीक्षा के लिए प्रक्रिया जारी, जानिए अंतिम तारीख…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun