गोबर के दीयों से जगमग होगी दीवाली, गणेश और लक्ष्मी जी की मूर्तियां भी तैयार
गोबर के दीयों से जगमग होगी दीवाली, गणेश और लक्ष्मी जी की मूर्तियां भी तैयार
रायपुर। प्रदेश में दीपावली पर्व के अवसर पर घर-आंगन को सजाने और रौशनी से जगमग करने की तैयारी महिला समूहों ने कर ली है। दीपावली को ध्यान में रखते हुए कांकेर जिले में महिला स्व-सहायता समूहों ने गोबर से दीया, ओम, स्वास्तिक, शुभ-लाभ, गणेश और लक्ष्मी जी की मूर्ति तथा अन्य सजावटी समान बनाये जा रहे हैं।
गोबर के दीयों से जगमग, टोकरी की कीमत 390 रुपये
विकासखण्ड कोयलीबेड़ा के मॉडल गौठान डोंडे (हरनगढ़) में खरीदे गए गोबर से महिला समहों द्वारा 1 लाख से अधिक दीए और 500 गणेश और लक्ष्मी जी की मूर्तियां तैयार की है। उनके द्वारा 30 छोटे दीये, 20 बड़े दीए और एक-एक गणेश और लक्ष्मी जी की मूर्ति के साथ एक किट टोकरी तैयार की गई है। इस टोकरी की कीमत 390 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री से महिला समूहों का उत्साहवर्धन होने के साथ उनकी दीवाली भी समृद्ध हो सकेगी।
महिला समूह ने दीयों का किया निर्माण
इसी तरह नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम लिलवापहर के दंतेश्वरी समूह द्वारा 1587 दीया, ग्राम मुड़पार के शीतला समूह द्वारा 1642, बिहाव पारा के जय पार्वती समूह द्वारा 956 और ग्राम राजपुर के लक्ष्मी समूह द्वारा 1254 गोबर के दीयों का निर्माण किया गया है। अंतागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पोड़गांव के युक्ति समहू द्वारा 800 तथा ग्राम कलगांव के उन्नति समूह द्वारा 500 गोबर के दीये बनाये गये हैं।
रंगोली और मोमबत्ती तैयार किया
वहीं ग्राम आमाबेड़ा के शीतला समूह द्वारा 80 किलोग्राम रंगोली और ग्राम फुफगांव के नारी शक्ति समूह द्वारा 600 नग मोमबत्ती तैयार की गई है, जिनके विक्रय से उनको अच्छी आमदनी की उम्मीद है। विकासखण्ड कांकेर के ग्राम गढ़पिछवाड़ी में गायत्री स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा भी दीपावली के लिए गोबर से दीया, ओम, शुभ-लाभ, श्री आदि सजावटी समान बनाए गये हैं।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
धान खरीदी तारीख का फैसला इस दिन होगा, बैठक में सिर्फ लक्ष्य तय किया, BJP ने लगाए आरोप
शिक्षक भर्ती मामला : तीन साल बाद भी नियुक्ति नहीं, चयनित शिक्षक मंत्रालय का घेराव करने निकले…
शमी पर सोशल मीडिया में अटैक, सहवाग ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
धोनी की भविष्यवाणी सही साबित हुई, वर्ल्ड कप को लेकर 5 साल पहले बता दिया था…
रिश्वत लेते चार गिरफ्तार, ACB ने EE, प्राचार्य और पटवारी पर की बड़ी कार्रवाई
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश, कक्षा छठवीं और नवमी में प्रवेश परीक्षा के लिए प्रक्रिया जारी, जानिए अंतिम तारीख…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun