समीर वानखेड़े की पत्नी बोलीं- परिवार को जान का खतरा
मुंबई। एनसीबी ऑफिसर समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर वानखेड़े का एक नया बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि हमें सुरक्षा दी गई है क्योंकि हमें जान का खतरा है। हमें, हमारे बच्चों को और मेरे परिवार को डराया-धमकाया जा रहा है। कोई हमारी तरफ देखता है तो लगता है कि क्यों देख रहा है। हमने सारे मैसेज संभाल कर रखे हैं और समय आने पर सामने रखेंगे।
काम करने की शैली से बहुतों को अड़चन
समीर वानखेड़े एक ईमानदार अफसर है तो मुझे लगता है कि उनके काम करने की शैली से बहुत लोगों को अड़चन होती होगी, बहुत लोग चाहते होंगे कि वह कुर्सी से हट जाएं और उनका गुज़ारा चलता रहे। तो इसलिए चाहते हैं कि ये हट जाएं और उनको तकलीफ न हो।
पूरे गांव का सर्टिफिकेट देख लीजिए
फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी हासिल करने आरोपों का भी जवाब दिया। क्रांति रेडकर वानखेड़े ने कहा कि समीर वानखेड़े के पूरे गांव का सर्टिफिकेट देख लीजिए, उनके पूरे वानखेड़े परिवार का सर्टिफिकेट देख लीजिए। एक इंसान झूठा सर्टिफिकेट बनवा सकता है, पूरा गांव थोडी न बनवा सकता है।
सारे दावे झूठे हैं,सबूत कोर्ट में पेश करें
क्रांति रेडकर वानखेड़े बोलीं कि फर्जी सर्टिफिकेट के सारे दावे झूठे हैं और अगर उनके (नवाब मलिक) पास ऐसा कोई सबूत है तो वे कोर्ट में पेश करें, तभी उस पर न्याय होगा। ट्विटर पर कोई भी कुछ भी लिख सकता है जो सच नहीं हो जाएगा।
बता देंं समीर वानखेड़े ने शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया है। मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। लेकिन आर्यन को राहत नहीं मिली है। वहीं कार्रवाई करने वाले ऑफिसर पर कई गंभीर आरोप लगाए गए है। जिस पर जांच भी जा रही है। जबकि समीर ने इसे केस से भटकाने की साजिश करार दिया है। उन्होंने जासूसी करने का भी आरोप लगाया है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
न्याय से अन्याय! : न कोरोना, न बारदाने की दिक्कत तो 1 नवंबर से धान खरीदी क्यों नहीं, जानिए वजह…
शिक्षक भर्ती मामला : तीन साल बाद भी नियुक्ति नहीं, चयनित शिक्षक मंत्रालय का घेराव करने निकले…
शमी पर सोशल मीडिया में अटैक, सहवाग ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
धोनी की भविष्यवाणी सही साबित हुई, वर्ल्ड कप को लेकर 5 साल पहले बता दिया था…
न्याय से अन्याय! : न कोरोना, न बारदाने की दिक्कत तो 1 नवंबर से धान खरीदी क्यों नहीं, जानिए वजह…
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश, कक्षा छठवीं और नवमी में प्रवेश परीक्षा के लिए प्रक्रिया जारी, जानिए अंतिम तारीख…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun