अभिनेत्री सोनिका हांडा के खिलाफ थाने में शिकायत, सीरियल में आदिवासी समाज पर जाति सूचक शब्द इस्तेमाल का आरोप

अभिनेत्री सोनिका हांडा के खिलाफ थाने में शिकायत, सीरियल में आदिवासी समाज पर जाति सूचक शब्द इस्तेमाल का आरोप गरियाबंद। टीवी सीरियल में जाति सूचक शब्दों के इस्तेमाल पर आदिवासी समाज ने आपत्ति जताई है। समाज के लोगों ने आज (26 अक्टूबर) राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। इसमें एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग की गई है। साथ प्रदेश भर में टीवी अभिनेत्री सोनिका हांडा के खिलाफ विरोध शुरू कर दिया है। आदिवासी समाज ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

'मीत' धारावाहिक में जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल!

दरअसल, जीटीवी पर प्रसारित होने वाले 'मीत' धारावाहिक में अभिनेत्री सोनिका हांडा  बबीता अलावत का किरदार निभा रही हैं। शिकायत में कहा गया है कि सीरियल में बबीता अलावत का किरदार निभा रही अभिनेत्री सोनिका हांडा ने 'गोंड गंवार' जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल अपशब्द के रूप में किया है।

सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने दी शिकायत

 सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने गरियाबंद के थाना शोभा के प्रभारी को शिकायत की है। इसके साथ ही राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया है।

गोंड जनजाति समाज की भावनाएं आहत 

आदिवासी समाज ने कहा कि अभिनेत्री इस कृत्य से गोंड जनजाति समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। आत्मसम्मान को ठेस पहुंची हैं। इसके लिए अभिनेत्री सोनिका हांडा और सीरियल के लेखक के खिलाफ कार्रवाई करने और माफी नामा की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, गोना सरपंच सुनील मरकाम, भूतबेड़ा सरपंच अजय नेताम, कोकड़ी सरपंच सखाराम मरकाम समेत आदिवासी समाज के पदाधिकारी शामिल रहे। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) https://www.youtube.com/watch?v=ilmJ4YLNgjY न्याय से अन्याय! : न कोरोना, न बारदाने की दिक्कत तो 1 नवंबर से धान खरीदी क्यों नहीं, जानिए वजह… शिक्षक भर्ती मामला : तीन साल बाद भी नियुक्ति नहीं, चयनित शिक्षक मंत्रालय का घेराव करने निकले… शमी पर सोशल मीडिया में अटैक, सहवाग ने ट्रोलर्स को दिया जवाब धोनी की भविष्यवाणी सही साबित हुई, वर्ल्ड कप को लेकर 5 साल पहले बता दिया था… न्याय से अन्याय! : न कोरोना, न बारदाने की दिक्कत तो 1 नवंबर से धान खरीदी क्यों नहीं, जानिए वजह… जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश, कक्षा छठवीं और नवमी में प्रवेश परीक्षा के लिए प्रक्रिया जारी, जानिए अंतिम तारीख… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun