तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारा टक्कर, मौके पर बाइक सवार की मौत, एक गंभीर
तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारा टक्कर, मौके पर बाइक सवार की मौत, एक गंभीर
रायगढ़। जिले में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। घरघोड़ा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया। मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। जबित दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो युवक को लिया चपेट में
जानकारी के मुताबिक, सामारूमा तमनार निवासी दो युवक बाइक में सवार घरघोड़ा आ रहे थे। तभी पावर ग्रिड के पास ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही युवक की मौत हो गई। अन्य युवक दूर जाकर गिरा। उसे गंभीर चोटें आई है।