छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा...

छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा... रायपुर। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा पटाखों के उपयोग के संबंध में जारी निर्देशों का राज्य में संबंधितों को शत-प्रतिशत पालन करन राज्य शासन द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। इस निर्देश के तहत कहा गया है कि जिन शहरों में वायु गुणवत्ता का स्तर अच्छा या संतोषजनक अथवा मध्यम श्रेणी हो, वहां केवल हरित पटाखे ही विक्रय तथा उपयोग किए जाए। दीपावली, छठ, गुरूपर्व तथा नया वर्ष/क्रिसमस इत्यादि के अवसर पर पटाखों को फोड़ने की अवधि भी दो घंटे ही निर्धारित की गई है। साथ ही अपर मुख्य सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा राज्य में सभी जिला कलेक्टरों तथा एसपी को इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सहित कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

दीवाली पर पटाखा रात 8 से रात 10 बजे तक

इसके तहत ऐसे शहरों में हरित पटाखों के फोड़े जाने की अवधि दीपावली पर्व पर रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक, छठ पूजा पर प्रातः 6 बजे से प्रातः 8 बजे तक, गुरूपर्व पर रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक निर्धारित की गई है। नया वर्ष अथवा क्रिसमस पर रात्रि 11.55 बजे से 12.30 बजे तक निर्धारित की गई है।

 हरित पटाखों की बिक्री

इसी तरह पटाखों के उपयोग के संबंध में उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी निर्देश के अनुरूप कम प्रदूषण उत्पन्न करने वाले इम्प्रूव्ड एवं हरित पटाखों की बिक्री केवल लायसेंस्ड ट्रेडर्स द्वारा की जा सकेगी। केवल उन्हीं पटाखों को उपयोग के लिए बाजार में बेचा जा सकेगा, जिनसे उत्पन्न ध्वनि का स्तर निर्धारित सीमा के भीतर हो। सीरीज पटाखे अथवा लडियों की बिक्री, उपयोग तथा निर्माण प्रतिबंधित किया गया है।

ऑनलाइन पटाखों की बिक्री प्रतिबंधित

पटाखों के ऐसे निर्माताओं का लायसेंस भी रद्द करने के निर्देश दिए गए हैं, जिनके द्वारा पटाखों में लिथीयम, आरसेनिक, एन्टिमनी, लेड एवं मर्करी का उपयोग किया गया है। ऑनलाइन अर्थात् ई-व्यापारिक वेबसाइटों जैसे-फ्लिपकार्ट, अमेजॉन आदि से पटाखों की बिक्री प्रतिबंधित रहेगा। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) देखिये वीडियो- चार गिरफ्तार, ACB ने EE, प्राचार्य और पटवारी पर की बड़ी कार्रवाई धान खरीदी तारीख का फैसला इस दिन होगा, बैठक में सिर्फ लक्ष्य तय किया, BJP ने लगाए आरोप अभिनेत्री सोनिका हांडा के खिलाफ थाने में शिकायत, सीरियल में आदिवासी समाज पर जाति सूचक शब्द इस्तेमाल का आरोप न्याय से अन्याय! : न कोरोना, न बारदाने की दिक्कत तो 1 नवंबर से धान खरीदी क्यों नहीं, जानिए वजह… शिक्षक भर्ती मामला : तीन साल बाद भी नियुक्ति नहीं, चयनित शिक्षक मंत्रालय का घेराव करने निकले… शमी पर सोशल मीडिया में अटैक, सहवाग ने ट्रोलर्स को दिया जवाब Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun