छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस, बस्तर के इन 7 जवानों को मिलेगा 'छत्तीसगढ़ शौर्य पदक', नक्सली मुठभेड़ में दिखाया साहस
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस, बस्तर के इन 7 जवानों को मिलेगा 'छत्तीसगढ़ शौर्य पदक', नक्सली मुठभेड़ में दिखाया साहस
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एक नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन 7 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। सभी बस्तर में नक्सल मोर्चे पर तैनात है। कई ऑपरेशन में जवानों ने पुलिस को कामयाबी दिलाई है। अब इन्हें 'छत्तीसगढ़ शौर्य पदक' से नवाजा जाएगा।
5 जवान नारायणपुर जिले में पदस्थ
शौर्य पदक के लिए चयनित 7 जवानों में 5 नारायणपुर जिले में पदस्थ हैं। वहीं 2 दंतेवाड़ा में पदस्थ हैं। इनमें एक सहायक उप निरीक्षक, चार प्रधान आरक्षक और दो आरक्षक शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय रायपुर से मंगलवार को ही इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
कई सालों से नक्सलियों का किया सामना
जवान पिछले कई सालों से नक्सलियों का सामना किया हैं। नक्सल ऑपरेशन में कई बड़ी सफलताएं भी दिलाई हैं। कई बड़े मुठभेड़ में शामिल होकर कई नक्सली लीडरों को ढेर किया है। दंतेवाड़ा के जवान सोमारू और केशर लाल बुरगुम, गुमियापाल व तिमेनार के जंगल में हुई मुठभेड़ में शामिल रहे हैं।
हार्डकोर नक्सली मार गिराया
बुरगुम में माओवादियों के बड़े कैडर के 5 नक्सली, वहीं तिमेनार में 8 नक्सलियों को इन्होंने ढेर किया है। साथ ही गुमियापाल में एक हार्डकोर इनामी नक्सली को भी मार गिराया है।नारायणपुर जिले में पदस्थ जवानों ने माड़ इलाके में नक्सलियों के खिलाफ मोर्चे में कई बड़ी सफलताएं दिलाई हैं।इनका होगा सम्मान
सोमारू कड़ती - सहायक उप निरीक्षक - दंतेवाड़ा।
केशर लाल सरोज 228- प्रधान आरक्षक - दंतेवाड़ा।
बैसाखू राम सोम 218- प्रधान आरक्षक - जिला- नारायणपुर।
पुनउ राम दुग्गा 831-प्रधान आरक्षक - जिला- नारायणपुर।
सकेन्द्र कुमार नेताम 751- प्रधान आरक्षक - जिला- नारायणपुर