एक हजार करोड़ कर्ज : राजीव गांधी किसान न्याय योजना का भुगतान करने सरकार लेगी कर्ज, जानें मंत्री लखमा ने इस पर क्या कहा...
एक हजार करोड़ कर्ज : राजीव गांधी किसान न्याय योजना का भुगतान करने सरकार लेगी कर्ज, जानें मंत्री लखमा ने इस पर क्या कहा...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त का भुगतान एक नवंबर को करेगी। इसके लिए सरकार एक हजार करोड़ का कर्ज लेगी।
केंद्र सरकार ने कर्ज लेने किया मजबूर
आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कर्ज लेने के लिए मजबूर कर रही है। केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ को एक रुपया भी नहीं दे रही है। हम जीएसटी का पैसा मांगते हैं तो वित्त मंत्री कहती है कि हम नहीं दे सकते, कर्ज लीजिए। भाजपा के लोगों को वित्त मंत्री और पीएम मोदी से बात करनी चाहिए।
आदिवासी नृत्य महोत्सव से उत्साह
वहीं आदिवासी नृत्य महोत्सव को लेकर लखमा ने कहा कि कोरोना की वजह से वर्ष 2020 में आयोजन नहीं हुआ है। अब 2021 में किया जा रहा है। आयोजन को लेकर कलाकारों में बहुत उत्साह है। प्रदेश में दूसरे राज्यों व देशों के लोग पहुंच रहे हैं। महोत्सव में छत्तीसगढ़ के आदिवासी नृत्य करेंगे।वहीं आदिवासियों की पदयात्रा को लेकर लखमा ने कहा कि 15 साल में आदिवासियों को कोई पूछने वाला नहीं था। कांग्रेस की सरकार आई है तब से हर जिले के आदिवासियों की पूछ परख की जा रही है। बचे हुए दो सालों में हम और भी वादे पूरा करेंगे।