ICC T20 Rankings : कोहली को हुआ नुकसान, पाकिस्तान के ये दो खिलाड़ी आगे...
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद आईसीसी टी-20 रैंकिंग (ICC T20 Rankings) में उन्हें नुकसान हुआ है। उसके आगे पाकिस्तान के ओपनर मोहम्मद रिजवान हो गए हैं। वर्ल्ड कप में खेली गई बेहतरीन पारी के चलते टी-20 रैंकिंग में फायदा हुआ है।
रिजवान कोहली से आगे, चौथे स्थान पर हुए काबिज
बुधवार को जारी बल्लेबाजों की टी-20 रैंकिंग (ICC T20 Rankings) में रिजवान चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। रिजवान के टी-20 करियर की ये सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हैं। रिजवान टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई शानदार पारियों की बदौलत आईसीसी टी-20 रैंकिंग में फायदा हुआ है। रिजवान ने भारत के खिलाफ नाबाद 79 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 33 रनों की पारी खेली थी।
कोहली चौथे से पांचवें स्थान पर
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नुकसान पहुंचा है। वो चौथे से पांचवें स्थान पर पहुंच गए है। पाकिस्तान के खिलाफ फिफ्टी जड़ने के बावजूद वो बल्लेबाजों की आईसीसी टी-20 रैकिंग में एक पायदान नीचे लुढ़के हैं। केएल राहुल बुधवार को जारी आईसीसी मेंस टी20 रैंकिंग में दो पायदान खिसककर आठवें स्थान पर आ गए हैं।