जूनियर डॉक्टर को थप्पड़ मारा, आक्रोशित होकर धरने पर बैठे, डीन ने दिया आश्वासन
जूनियर डॉक्टर को मारा थप्पड़, आक्रोशित होकर धरने पर बैठे, डीन ने दिया आश्वासन
बिलासपुर। सिम्स के एक सीनियर डॉक्टर ने आज जूनियर डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज सभी जूनियर डॉक्टरो ने मेन गेट में धरना दे दिया। डीन के द्वारा मामले की जांच करवाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद सभी जूनियर डॉक्टर अपने काम पर वापस लौट गए हैं।जानकारी के अनुसार, जूनियर डॉक्टर रोहित मोहरना आज आपातकालीन वार्ड में ड्यूटी पर तैनात था। उसे सर्जरी विभाग के सीनियर डॉक्टर केएन चौधरी ने एक मरीज को टिटेनस का इंजेक्शन लगाने निर्देशित किया। साथ ही वार्ड में भर्ती कराने कहा।
जूनियर डॉक्टर को सबके सामने मारा थप्पड़
जूनियर डॉक्टर ने सीनियर के निर्देश पर इंजेक्शन लगा दिया, लेकिन इसका उल्लेख इलाज की फाइल में करना भूल गए। इस बात से सीनियर डॉक्टर नाराज हो गया। वह गुस्से में आकर जूनियर डॉक्टर रोहित मोहरना को सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया।
सीनियर डॉक्टर के खिलाफ डीन से शिकायत
इस घटना की जानकारी जूनियर डॉक्टरों तक पहुंची तो सभी ने नाराजगी जताई। इसके बाद काम बंद कर मेन गेट में जमा हो गए। सीनियर डॉक्टर के खिलाफ डीन से शिकायत करते हुए जांच करवाने की मांग करने लगे।