न्यायालय की छत पर चढ़ खुदकुशी की कोशिश, जानें पूरा मामला...
न्यायालय की छत पर चढ़ खुदकुशी की कोशिश की। लोगों की नजर जाने के बाद बचाने का प्रयास किया गया। जानें पूरा मामला...
कोरबा। एक महिला बुधवार शाम को खुदकुशी करने जिला न्यायालय की छत पर चढ़ गई। महिला का कहना था कि वह पारिवारिक परेशानियों से तंग आ गई है, अब वह जीना नहीं चाहती। इस बीच उसे बातों में उलझा कर पुलिसकर्मियों ने कूदने से बचा लिया। महिला को थाने लाकर पूछताछ की गई। ये घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है।
कूदने की धमकी दी
जानकारी के अनुसार, एक महिला शाम करीब 3.30 बजे जिला कोर्ट की छत पर चढ़ गई। फिर वहां से कूदने की धमकी देने लगी। इस बीच किसी की नजर पड़ी तो उसे रोकने का प्रयास किया गया। मामले की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मी काफी देर तक उसे समझाया। उसकी शिकायत भी लिखने की बात कही गई। तभी महिला छत की दीवार पर खड़ी हो गई और चिल्लाई की जीना नहीं चाहती है।इसी बीच दो पुलिसकर्मी छत पर पहुंचे। फिर उसे पीछे की ओर खींच लिया। महिला को सकुशल बचाकर थाना लाया गया। जहां फिलहाल उससे महिला पुलिसकर्मी पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से परेशान है।