नीरज चोपड़ा समेत 11 खिलाड़ी को खेल रत्न अवॉर्ड, अर्जुन पुरस्कार 35 खिलाड़ियों को मिलेगा...

नीरज चोपड़ा समेत 11 खिलाड़ी को खेल रत्न अवॉर्ड, अर्जुन पुरस्कार 35 खिलाड़ियों को मिलेगा... स्पोर्ट्स डेस्क। देश के शीर्ष खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड के लिए इस बार कुल 11 खिलाड़ियों चुना गया है। इनमें टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा, सिल्वर मेडल जीतने वाले रवि दहिया का भी नाम शामिल हैं। इनके साथ ही क्रिकेटर मिताली राज, बॉक्सर लवीना, पैरांलपिक में मेडल जीतने वालीं अवनी लेखरा शामिल हैं। वहीं क्रिकेटर शिखर धवन सहित 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है। दरअसल, राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर वर्ष 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाते हैं लेकिन इस बार उसी समय के आसपास टोक्यो ओलम्पिक और पैरालम्पिक होने के कारण पुरस्कारों को दिए जाने में देरी हो गई। 

खेल रत्न अवॉर्ड के लिए ये 11 नाम-

1.    नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स) 2.    रवि दहिया (रेसलिंग) 3.    पीआर. श्रीजेश (हॉकी) 4.    लवलीना बोरगोहेन (बॉक्सिंग) 5.    सुनील छेत्री (फुटबॉल) 6.    मिताली राज (क्रिकेट) 7.    प्रमोद भगत (बैडमिंटन) 8.    सुमित अंतिल (एथलेटिक्स) 9.    अवनी लेखरा (शूटिंग) 10.    कृष्णा नागर (बैडमिंटन) 11.    मनीष नरवाल (शूटिंग)

अर्जुन अवॉर्ड के लिए इनका नाम-

 योगेश कथूरिया •    निषाद कुमार •    प्रवीण कुमार •    शरद कुमार •    सुहास एलवाई •    सिंघराज अधाना •    भाविना पटेल •    हरविंदर सिंह •    शिखर धवन •    पुरुष हॉकी टीम के सभी खिलाड़ी (श्रीजेश को छोड़कर, उन्हें खेल रत्न के लिए नामित किया गया) बता दें कि टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत का सबसे शानदार प्रदर्शन रहा था। इस बार भारत को कुल 7 मेडल मिले थे, जिसमें एक गोल्ड मेडल भी शामिल रहा। वहीं पैरालंपिक में इस बार इंडिया को रिकॉर्ड 19 मेडल मिले थे, जिसमें 5 गोल्ड मेडल भी शामिल रहे थे। डीएम प्रमोद भगत को भी खेल रत्न एवं सुहास एलवाई अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा… ICC T20 Rankings : कोहली को हुआ नुकसान, पाकिस्तान के ये दो खिलाड़ी आगे… शमी पर सोशल मीडिया में अटैक, सहवाग ने ट्रोलर्स को दिया जवाब युवराज सिंह क्यों गिरफ्तार हुआ? (Why was former cricketer Yuvraj Singh arrested? देखिये वीडियो- Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun