धान खरीदी की तारीख का ऐलान, सीएम भूपेश बघेल ने बताया नवंबर में धान खरीदी क्यों नहीं...

धान खरीदी की तारीख का ऐलान, सीएम भूपेश बघेल ने बताया नवंबर में धान खरीदी क्यों नहीं... रायपुर। प्रदेश में कई दिनों से धान खरीदी की तारीख को लेकर सियासत हो रही थी। बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तारीख की घोषणा की है। बघेल ने बताया कि राज्य में एक दिसंबर से धान की खरीदी होगी।  

दीवाली में कौन किसान धान बेचेगा- भूपेश

भाजपा ने धान खरीदी में जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने इसका भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि दीवाली में कौन किसान धान बेचेगा। किसानों को पैसों की कमी नहीं आएगी। एक नवंबर को ही न्याय योजना की किश्त उन्हें मिल जाएगी।  

हिमाचल और यूपी में कांग्रेस की सरकार

रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए बघेल ने कहा कि हिमाचल और यूपी दोनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसके साथ ही उन्हें यूपी की जिम्मेदारी मिलने और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को कोई जिम्मेदारी नहीं दिए जाने पर उन्होंने कहा कि वे छत्तीसगढ़ से बाहर जाते ही नहीं। उन्हें भी जिम्मेदारी मिलनी चाहिए। इसके अलावा आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाजपा के सवाल उठाए जाने पर भी उन्होंने पलटवार किया।

सूखत के चलते धान खरीदी में देरी- साय

धान खरीदी की तारीख तय नहीं करने पर भाजपा ने सवाल उठाया है। प्रदेश विष्णुदेव साय ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार सूखत के चक्कर में हर साल धान खरीदी देरी से शुरू करने का षडयंत्र रच रही है। किसानों में कटने के समय जो नमी रहती है, वह महीने भर तक फसल कटकर पड़ी रहे के कारण 10 प्रतिशत तक कम जो जाती है। किसानों को इससे प्रति क्विंटल 10 प्रतिशत 200 रूपए तक नुकसान उठाना पड़ेगा। साय ने कहा कि किसान कटी फसल की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। फसल को मौसम की मार, चोरी और चूहों से सुरक्षित कैसे रखेंगे। इस साल प्रदेश के किसानों के हितों को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार ने 60.65 लाख मीट्रिक टन चावल केंद्रीय पूल में लेने को सहमत हो गई है तो प्रदेश सरकार और कांग्रेस के लोग उसना चावल के लिए शोर मचा रहे हैं। साय ने कहा कि प्रदेश सरकार धान खरीदी से बचने के चाहे जितने षड्यंत्र और बहाने रचे, किसानों के साथ अन्याय करने की उसकी कपटपूर्ण चाल अब भाजपा कतई नहीं चलने देगी। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) धान खरीदी तारीख का फैसला इस दिन होगा, बैठक में सिर्फ लक्ष्य तय किया, BJP ने लगाए आरोप देखिये वीडियो- छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा… चार गिरफ्तार, ACB ने EE, प्राचार्य और पटवारी पर की बड़ी कार्रवाई