दर्दनाक हादसा : पिकअप नदी में गिरी, दो शिक्षकों की मौत, एक गंभीर...
दर्दनाक हादसा : पिकअप नदी में गिरी, दो शिक्षकों की मौत, एक गंभीर...धमतरी। तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। इस हादसे में दो प्रशिक्षण अधिकारियों (शिक्षकों) की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कुरूद थाना क्षेत्र के मेघा पुल की है।
किसी काम से मगरलोड़ आए थे
दरअसल, बुधवा दोपहर में किसी काम से कुरूद आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारी रतन बसाक (50 वर्ष) और अभिषेक ठाकुर (34 वर्ष) किसी काम से मगरलोड़ आए हुए थे। शाम में दोनों सरकारी पिकअप वाहन से लौट रहे थे। इस दौरान शाम 6 बजे उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर मेघा पुल से नीचे गिर गई। दुर्घटना में दोनों शिक्षकों की जान चली गई। गई वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।
घायल अस्पताल में भर्ती
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर कुरूद पुलिस पहुंची। वाहन से दोनों के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।