छत्तीसगढ़ : मेडिकल कॉलेज में कोरोना, 10 स्टाफ निकले पॉजिटिव...
जगदलपुर। मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में 10 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बड़ी संख्या में संक्रमित मिलने के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट के बाद स्टाफ को आइसोलेट कर दिया गया है। साथ ही संपर्क में आए हुए अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, एमएस डॉ केएल आजाद के पास एमएस का अतिरिक्त चार्ज था। सरकार ने अतिरिक्त चार्ज बदला है। एमएस का चार्ज हैंडओवर करने के अवसर पर कॉलेज के स्टाफ ने उन्हे फेयरवेल दिया।
फेयरवेल पार्टी पड़ा महंगा
फेयरवेल पार्टी मनाने के बाद मेडिकल कालेज के 10 स्टाफ कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बताते हैं, फेयरवेल पार्टी में शामिल एक बाहरी आदमी कोरोना संक्रमित था। उसके संपर्क में आने के बाद पार्टी में शामिल स्टाफ के बीमार होने का सिलसिला चल निकला।सावधानी बरतते हुए सभी की कोविड़ जांच की गई, जिसमें 10 स्टाफ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। सभी स्टाफ को होम आइसोलेट किया गया हैं।