कॉलेज में प्रभारी प्रिंसिपल ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी...
कॉलेज में प्रभारी प्रिंसिपल ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी...
दुर्ग। अहिवारा के शासकीय नागरिक कल्याण कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुराने कॉलेज परिसर में उनका शव फंदे पर लटके हुए मिला। सूचना मिलने के बाद नंदिनी पुलिस की टीम मौके पहुंची।जानकारी के मुताबिक, शासकीय नागरिक कल्याण कॉलेज के प्रभारी प्रिसिपल भुवनेश्वर नायक ने पुराने कॉलेज परिसर स्थित कंट्रोल रूम में फांसी लगा ली है। कॉलेज स्टाफ जब कमरे में पहुंचा तो प्रभारी प्राचार्य का शव फंदे पर झूल रहा था।
पुलिस ने शव को फंदे से निकाला
पुलिस मौके पर पहुंच शव को फंदे से निकाला। शव के पास पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इस मामले में कॉलेज के अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। प्राचार्य ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।