रायपुर। राजधानी के साईंस कॉलेज मैदान में 'राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव' एवं 'राज्योत्सव 2021' का शुभारंभ किया गया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 28 अक्टूबर से एक नवंबर तक 'राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव' एवं 'राज्योत्सव 2021 समारोह आयोजित होगी। इसमें देश के 27 राज्यों और 6 केन्द्रशासित प्रदेशों के कलाकार शामिल हो रहे हैं। साथ ही 7 देशों के नाइजीरिया, उजबेकिस्तान, श्रीलंका, यूगांडा, स्वाजीलैण्ड, मालदीप, पेलेस्टाइन और सीरिया से आए विदेशी कलाकार अपनी छटा बिखेरेंगे।