प्रशांत किशोर की चेतावनी, राहुल गांधी भ्रम में न रहे, मोदी मजबूत, उसकी ताकत को नहीं जानते...

प्रशांत किशोर की चेतावनी, राहुल गांधी भ्रम में न रहे, मोदी मजबूत, उसकी ताकत को नहीं जानते... नई दिल्ली। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया है। जो इस वक्त बेहद चर्चा में है। प्रशांत किशोर ने कहा कि राहुल गांधी भ्रम में न रहे। भाजपा को लोग सत्ता से बेदखल कर देंगी। भाजपा दशकों तक मजबूत रहेगी। जैसा वह समझते हैं वैसा होने वाला नहीं है। शायद उन्हें लगता है कि बस कुछ समय में लोग नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटा देंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। किशोर बोले कि जब तक आप मोदी की ताकत का अंदाजा नहीं लगा लेते, आप उन्हें हराने के लिए कभी भी काउंटर नहीं कर पाएंगे। ज्यादातर लोग उनकी ताकत को समझने में समय नहीं लगा रहे हैं। जब तक आप यह ना समझ जाएं कि ऐसी कौन सी चीज है जो उन्हें लोकप्रिय बना रही है तब तक आप उनको काउंटर नहीं कर पाएंगे।

दशकों तक बीजेपी मजबूत

वहीं भाजपा को बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले दशकों तक राजनीति में बीजेपी मजबूत ताकत बनी रहेगी। जिस तरह से 40 साल पहले तक कांग्रेस सत्ता का केंद्र रही, उसी तरह भाजपा भी सत्ता के केंद्र में बनी रहेगी। चाहे चुनाव हारे या जीते।

राष्ट्रीय स्तर पर 30 फीसदी वोट

 एक अंग्रेजी अखबार को दिए बयान में प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा से ‘कई दशकों तक’ कांग्रेस और अन्य दलों को लड़ना होगा। उन्होंने आगे कहा कि एक बार जब कोई राष्ट्रीय स्तर पर 30 फीसदी वोट हासिल कर लेता है तो इतने जल्दी राजनीतिक तस्वीर से नहीं हटता।  कांग्रेस की हार की वजह विपक्ष एकता नहीं है। अलग-अलग गुट होने से वोट बंट रहा है। केवल 30 प्रतिशत शेयर के साथ भाजपा सत्ता में है।

तृणमूल कांग्रेस के एक चुनाव कार्यक्रम में हुए शामिल

बता दें कि प्रशांत किशोर गोवा में तृणमूल कांग्रेस के एक चुनाव कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां गोवा संग्रहालय में किशोर ने कहा ‘इस जाल में बिलकुल मत फंसिए कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नाराज हैं, उन्हें सत्ता से बाहर कर देंगे। हो सकता है लोग मोदी को सत्ता से बाहर कर भी दें,  लेकिन भाजपा अभी कहीं नहीं जा रही है। आपको इससे अगले कई दशकों तक लड़ना होगा। बीजेपी की ताकत को समझना होगा।  वहीं प्रशांत किशोर कई बार राहुल गांधी से मुलाकात कर चुके हैं। इससे कयास लगाए जा रहे थे कि वे कांग्रेस में शामिल होंगे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। फिर से टीएमसी के चुनाव कार्यक्रम में जुड़ गए हैं। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) धान खरीदी की तारीख का ऐलान, सीएम भूपेश बघेल ने बताया नवंबर में धान खरीदी क्यों नहीं… नीरज चोपड़ा समेत 11 खिलाड़ी को खेल रत्न अवॉर्ड, अर्जुन पुरस्कार 35 खिलाड़ियों को मिलेगा… छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा… ICC T20 Rankings : कोहली को हुआ नुकसान, पाकिस्तान के ये दो खिलाड़ी आगे… शमी पर सोशल मीडिया में अटैक, सहवाग ने ट्रोलर्स को दिया जवाब देखिये वीडियो- Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun