झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले- आदिवासी नृत्य महोत्सव अच्छी पहल
रायपुर। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आदिवासी नृत्य महोत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की यह बहुत बेहतर पहल है। इसमें पहली बार शिरकत करूंगा। मुझे खुशी है कि देश के सबसे पिछड़े वर्गों को अपनी सभ्यता-संस्कृति को देश-दुनिया पहुंचाने का बेहतर अवसर मिल रहा है।
विपक्ष सकारात्मक भूमिका में हो
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य समारोह में शामिल होने रायपुर पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के कामों और विपक्ष को लेकर कहा कि विपक्ष की भूमिका सार्थक होनी चाहिए, उन्हें सरकार के काम करने में अड़चन और षडयंत्र रचने का प्रयास नहीं करना चाहिए। अगर विपक्ष सकारात्मक भूमिका में हो तो विकास की गति में रफ्तार आएगी।
महंगाई आम जनता प्रभावित
महंगाई को लेकर किए गए सवाल पर सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार का निर्णय से सिर्फ राजनीतिक लोग ही नहीं आम जनता भी प्रभावित हो रही है। महंगाई, रोजगार हो या देश की अर्थव्यवस्था, गरीब, आदिवासी दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक उनके विचार में ये लोग नहीं है।