प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, अब राशन कार्ड जरूरी, राशि ऐसे करें चेक
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 10वीं किस्त का किसानों को इंतजार है। लगभग 12 करोड़ 28 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। इससे पहले मोदी सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम में रजिस्ट्रेशन के लिए राशन कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। अब किसानों को सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल पर राशन कार्ड नंबर दर्ज कराना होगा, जिसके बाद ही 2000 रुपए की किस्त मिलेगी।राहत की बात है कि यह बदलाव नए लाभार्थियों के लिए की गई है। अब राशन कार्ड के रजिस्ट्रेशन के दौरान डॉक्यूमेंट्स की सिर्फ सॉफ्टकॉपी (PDF) बनाकर पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।
इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
राशन कार्ड नंबरखतौनीआधार कार्डबैंक पासबुकघोषणा पत्रअब इन डॉक्यूमेंट्स की PDF फाइल बनाकर पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगस्त-नवंबर की किस्त 10.66 करोड़ किसानों के अकाउंट में भेज चुकी है।