छत्तीसगढ़ वित्त विभाग में 65 पदों पर भर्ती, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन, जानें परीक्षा तिथि
छत्तीसगढ़ वित्त विभाग में 65 पदों पर भर्ती, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन, जानें परीक्षा तिथि
रायपुर। छत्तीसगढ़ वित्त विभाग के तहत संचालनालय राज्य ऑडिटर ने 65 पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। यह भर्ती तृतीय श्रेणी के सीनियर ऑडिटर और असिस्टेंट ऑडिटर पदों के पदों पर होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवंबर निर्धारित की गई है। वहीं 12 दिसंबर को परीक्षा की संभावित तारीख तय है। आवेदन करने का मौका सिर्फ छत्तीसगढ़ मूल निवासियो को ही मिलेगा।
वित्त विभाग में तृतीय श्रेणी के रिक्त पदों पर भर्ती
छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा ने संचालनालय और उसके अधीनस्थ कार्यालय रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, जगदलपुर, रायगढ़, अंबिकापुर और अन्य कार्यालयों के लिए तृतीय श्रेणी के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।
सीनियर ऑडिटर के कुल 11 पद हैं। इसमें 3 अनुसूचित जनजाति, 2 अनुसूचित जाति और 1 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है।
सहायक संपरीक्षक के 54 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें अनुसूचित जनजाति के लिए 17, अनुसूचित जाति के लिए 6 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 8 पद आरक्षित हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
आवेदन की प्रक्रिया 5 नवंबर से शुरू होगी।
आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवंबर रात 12 बजे से पहले तक निर्धारित है।
आवेदन में गलतियां सुधारने का मौका 25 नवंबर तक मिलेगा।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाइट से 2 दिसंबर को परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा।
इन पदों के लिए परीक्षा की संभावित तारीख अभी 12 दिसंबर तय की गई है।
इस पद की जिम्मेदारी क्या है
अधिकारियों ने बताया, राज्य संपरीक्षा सरकारी विभागों और निकायों के लेखा परीक्षा (एकाउंट ऑडिट) का काम करता है। सीनियर ऑडिटर और सहायक संपरीक्षक, लिपिक श्रेणी के पद हैं। इनका काम अधिसूचित निकायों का ऑडिट करना है।
ज्येष्ठ संपरीक्षक के लिए योग्यता
इस पद के लिए आवेदक की आयु 21 से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। कम से कम द्वितीय श्रेणी में कला, विज्ञान और वाणिज्य विषय में स्नातक अथवा इन संकायों के किसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएट होना जरूरी है। विधि स्नातक (LLB) भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
सहायक संपरीक्षक पद के लिए यह जरूरी
इस पद के लिए आवेदन की आयु 18 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। कला, विज्ञान अथवा वाणिज्य में स्नातक इसके लिए आवेदन कर सकता है। दोनों पदों के लिए आयु की गणना हाईस्कूल के प्रमाणपत्र के आधार पर होगी। अधिकतम आयु सीमा में मूल निवासियों और अन्य वर्गों को दी गई छूट लागू रहेगी। लेकिन सभी मिलाकर आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं हो सकती।