10 करोड़ का सट्टा जब्त, टी-20 वर्ल्ड कप में लगा रहे थे दांव, 5 गिरफ्तार...
10 करोड़ का सट्टा जब्त, टी-20 वर्ल्ड कप में लगा रहे थे दांव, पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार...
अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस ने क्रिकेट सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टी-20 वर्ल्ड कप में करीब 10 करोड़ रुपए की सट्टा पट्टी जब्त की है। मामले में पांच आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
20-20 मैच में मोबाइल से सट्टे का दांव
जानकारी के मुताबिक, सरगुजा पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर दबिष दी, जहां से पांच आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। सभी आरोपी 20-20 मैच में मोबाइल से सट्टे का दांव लगाते थे।
व्हाट्सएप चैट से खुलासा
दीप सिन्हा और मुजाहिद नामक दो युवकों को लेकर पुलिस का दावा है कि यही दो प्रमुख थे। इनके व्हाट्सएप चैट से नौ करोड़ से उपर (करीब 10 करोड़) के सट्टा हिसाब बरामद हुए है। पुलिस ने इन दो के बैंक खातों को सीज कराते हुए ट्रांजेक्शन की जानकारी मांगी है। आरोपियों से 15 हजार नकद समेत लग्जरी कार व कई मोबाइल जब्त की गई है।पुलिस ने आयुष सिन्हा, हरीश मनमानी, मजाहिद अली, संदीप बरनवाल और संदीप अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपी सभी मैचों में सट्टा खिलाते थे। आरोपियों के कब्जे से अप्रैल से लेकर अब तक करोडों की सट्टी पट्टी का रिकार्ड बरामद किया गया है।