करोड़ों की टैक्स चोरी, कोर्ट ने कारोबारी को भेजा जेल...

करोड़ों की टैक्स चोरी, कोर्ट ने कारोबारी को भेजा जेल... रायपुर। छत्तीसगढ़ जीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क के अफसरों ने बड़ी टैक्स चोरी पकड़ी है। टीम ने 6.77 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी में एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, अधिकारियों ने 16 अक्टूबर को सुभाष चौहान, मेसर्स मीनाल ट्रेडर्स, भिलाई के पंजीकृत पते पर तलाशी कार्रवाई की, जिसमें कई दस्तावेज़ बरामद हुए थे। इसके बाद सुभाष चौहान को न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

36 करोड़ से ज्यादा नकली बिल

जानकारी के मुताबिक, जीएसटी के अफसरों ने प्रारंभिक जांच में पाया कि मिनाल ट्रेडर्स ने इनपुट टैक्स क्रेडिट का फायदा उठाया। इन क्रेडिट को हासिल करने के लिए 36 करोड़ से भी ज्यादा के नकली बिल का इस्तेमाल किया गया। कारोबारी सुभाष चौहान ने 1.53 करोड़ की कीमत के सामान को बिना किसी बिल के बेच दिया। इस जांच के बाद अब कारोबारी सुभाष चौहान के खिलाफ जीएसटी अधिनियम 2017 की धारा 132 के तहत केस दर्ज किया गया है।

कई नकली कंपनी बनाई

अफसरों का कहना है कि सुभाष चौहान मामले में छानबीन जारी है। अब तक सामने आए तथ्यों के मुताबिक कारोबारी ने छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा के पतों पर कुछ कंपनियां बनाईं और इनकी मदद से टैक्स क्रेडिट का फायदा उठाते रहे। जब दस्तावेजों के आधार पर अफसरों ने जांच को आगे बढ़ाया तो पता चला कि कंपनियां असल में मौजूद ही नहीं है, सिर्फ दस्तावेजों में उन्हें दर्शाया गया है। लगातार सेंट्रल जीएसटी के अफसरों की टीम भिलाई और रायपुर में सुभाष चौहान के ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच कर रही है जिनमें और भी खुलासे हो सकते हैं। मेसर्स मीनाल ट्रेडर्स के मालिक और इस तरह की सम्पूर्ण गतिविधियों के एकमात्र संचालक और लाभार्थी सुभाष चौहान ने किया। अपराध सीजीएसटी अधिनियम, 2017 की धारा 132 (1) (एल) (आई) के तहत दंडनीय है। उन्हें 27 अक्टूबर को सीजीएसटी अधिनियम, 2017 की धारा 69(1) के प्रावधानों के तहत केंद्रीय जीएसटी टीम ने गिरफ्तार किया था। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, अब राशन कार्ड जरूरी, राशि ऐसे करें चेक 1 नवंबर से धान ख़रीदी की मांग, बीजेपी ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप धान खरीदी की तारीख का ऐलान, सीएम भूपेश बघेल ने बताया नवंबर में धान खरीदी क्यों नहीं… छत्तीसगढ़ वित्त विभाग में 65 पदों पर भर्ती, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन, जानें परीक्षा तिथि छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा… ICC T20 Rankings : कोहली को हुआ नुकसान, पाकिस्तान के ये दो खिलाड़ी आगे… देखिये वीडियो- Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun