दिनेश कार्तिक बने पिता, जुड़वा बच्चों का रखा ये नाम, फैंस को आया पसंद...
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक (Dinesh karthik) के घर किलकारी गूंजी है। वे जुड़वा बच्चों के पिता बने हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी जानकारी दी है। कार्तिक ने बच्चों के विशेष नाम भी बताए। जो फैंस को काफी पसंद आ रहे है। कार्तिक ने स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल (Deepika Pallikal) से शादी की है। वे आईपीएल 2021 (IPL 2021) में केकेआर की ओर से खेले थे।दिनेश कार्तिक ने सोशल मीडिया पर खुशी साझा की है। उन्होंने लिखा, ‘हम 3 से 5 हो गए हैं। हमें 2 बेटों का आशीर्वाद मिला है। इनके नाम कबीर पल्लीकल कार्तिक और जियान पल्लीकल कार्तिक हैं। ये हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी का पल है।’ बच्चों के नाम में मां और पिता का नाम मिला हुआ है। यह सभी को पसंद आ रहा है। क्रिकेटर शिखर धवन और कोलकाता नाइटराइडर्स ने दोनों को बधाई भी दी।