छठ पूजा को लेकर सख्त निर्देश, बिना वैक्सीनेशन घाट पर एंट्री नहीं...

छठ पूजा को लेकर सख्त निर्देश, बिना वैक्सीनेशन घाट पर एंट्री नहीं... अंबिकापुर। दीपावली और छठ त्योहार के चलते भीड़ दिखाई दे रही है। इस भीड़ को देखते हुए अंबिकापुर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। विशेषकर छठ पूजा को लेकर प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। वैक्सीन कवच वालों को ही छठ घाट पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रशासन ने कहा है कि वैक्सीनेशन मतलब कोरोना टीके की दोनों डोज।

कोरोनना संक्रमण बढ़ रहा

कलेक्टर संजीव झा कहना है कि संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे मे कोई चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बता दें कि अंबिकापुर जिले की सीमा उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से लगी हुई है। ऐसे में जिले में भी छठ पूजा का विशेष महत्व है। यहां बड़े स्तर पर छठ मनाया जाता है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने कहा है कि जिन्हें वैक्सीन लग चुकी है, वे ही व्रती के रूप में छठ घाट पर मौजूद रह सकेंगे। बाकी लोगों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित होगा।  समिति वैक्सीनेशन की सूची उपलब्ध कराएंगे कलेक्टर संझीव झा ने कहा कि समितियों से व्रती की सूची ली जाएगी। उन्हें वैक्सीनेशन वालों की सूची भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से फिर मरीज बढ़ रहे हैं। हम कोई चूक स्वीकार नहीं कर सकते। समितियों को सहयोग करना होगा। प्रशासन पूरी कड़ाई से व्यवस्था करेगा। त्योहार में लोगों की संख्या ज्यादा रहती है। जिला कोरोना मुक्त, लेकिन असावधानी नहीं अंबिकापुर पिछले कुछ समय से पूरी तरह कोरोना मुक्त रहा है। एक केस बुधवार को सामने आया। इसके बाद एक्टिव केस 1 हो गया है। जिले में अब तक कुल 33672 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 33426 ठीक हो चुके हैं। जबकि कुल 245 मौतें हो चुकी हैं। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, अब राशन कार्ड जरूरी, राशि ऐसे करें चेक 1 नवंबर से धान ख़रीदी की मांग, बीजेपी ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप धान खरीदी की तारीख का ऐलान, सीएम भूपेश बघेल ने बताया नवंबर में धान खरीदी क्यों नहीं… छत्तीसगढ़ वित्त विभाग में 65 पदों पर भर्ती, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन, जानें परीक्षा तिथि छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा… ICC T20 Rankings : कोहली को हुआ नुकसान, पाकिस्तान के ये दो खिलाड़ी आगे… देखिये वीडियो- Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun