EPFO ने खाताधारकों के अकाउंट में भेजा पीएफ का ब्याज, ऐसे चेंक करें...

EPFO ने खाताधारकों के अकाउंट में भेजा पीएफ का ब्याज, ऐसे चेंक करें... नई दिल्‍ली। दिवाली के पहले केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा (Diwali Gift) दिया है। केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) प्रोविडेंट फंड सब्सक्राइबर्स के खातों में ब्याज का पैसा ट्रांसफर (PF Interest) करना शुरू कर दिया है। अब कर्मचारी अपना पीएफ अकाउंट चेक कर पता कर सकते हैं कि उनका पैसा मिला है या नहीं। घर बैठे-बैठे पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं। बता दें कि केंद्र सरकार पहले ही वित्त वर्ष 2020-21 के लिए पीएफ पर 8.5 फीसदी ब्याज ट्रांसफर करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे चुकी थी। श्रम व रोजगार मंत्रालय (Labour Ministry) ने भी इस फैसले पर सहमति दे दी थी। अब ईपीएफओ (EPFO) सब्सक्राइबर्स के खातों में 8.5 फीसदी ब्याज जमा कर रहा है। ऐसे में अगर आप भी नौकरीपेशा हैं और आपका प्रॉविडेंट फंड कटता है  तो आप 4 आसान तरीकों से अपने पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं।

मिस्ड कॉल से  

आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दें. इसके बाद ईपीएफओ से एक संदेश मिलेगा, जिसमें आपके पीएफ खाते की डिटेल मिल जाएगी। इसके लिए जरूरी है कि यूएएन (UAN) से बैंक अकाउंट (Bank Account), पैन (PAN) और आधार (Aadhaar) लिंक्ड हों।

एसएमएस के जरिये जानकारी

  • अगर आपका यूएएन ईपीएफओ के पास रजिस्‍टर्ड है तो आपके लेटेस्ट कॉन्ट्रिब्‍यूशन और पीएफ बैलेंस की जानकारी मैसेज से मिल सकती है।
  • इसके लिए आपको 7738299899 पर EPFOHO UAN ENG लिखकर भेजना होगा।
  • आखरी तीन अक्षर भाषा के लिए हैं।
  • अगर आपको हिंदी में जानकारी चाहिए तो आप EPFOHO UAN HIN लिखकर भेज सकते हैं।
  • यह एसएमएस यूएएन के पंजीकृत मोबाइल नंबर से भेजना होगा।
ईपीएफओ के जरिये
  • इसके लिए आपको EPFO की वेबसाइट पर जाना होगा।
  •  यहां Employee Centric Services पर क्लिक करें।
  •  अब View Passbook पर क्लिक करें।
  • पासबुक देखने के लिए UAN से लॉगइन करें।
         उमंग ऐप से
  • अपना उमंग ऐप (Unified Mobile Application for New age Governance) खोलें और ईपीएफओ पर क्लिक करें।
  • एक अन्य पेज पर इम्पलॉयी सेंट्रिक सर्विस (employee centric services) पर क्लिक करें।
  • यहां व्यू पासबुक ऑप्‍शन पर क्लिक करें।
  • अपना यूएएन नंबर और पासवर्ड (OTP) नंबर भरें।
  • ओटीपी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा। इसके बाद आप अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं