रेलवे में अप्रेंटिस के 4103 पदों पर भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, जाने अंतिम तिथि...

रेलवे में अप्रेंटिस के 4103 पदों पर भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, जाने अंतिम तिथि... डेस्क। साउथ सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस के 4103 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगवाए हैं। इनमें एससी वर्ग के आवेदकों के  620, एसटी वर्ग के आवेदकों के लिए 310, ओबीसी के 1113 और अनारक्षित आवेदक के लिए 1645, ईडब्ल्यूएस वर्ग 415 पद रखे गए हैं। गौरतलब है कि आवदेकों के पास आधार कार्ड होना जरूरी है, क्योंकि रजिस्ट्रेशन के समय उन्हें आवेदन में 12 डिजिट का आधार नंबर भी भरना होगा। अप्रेंटिस के पदों पर नौकरी के इच्छुक व योग्य आवेदक 3 नवंबर 2021 को रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

क्या है योग्यता

अप्रेंटिस के पदों के लिए जरूरी है कि आवेदकों ने न्यूनतम 50 फीसदी मार्क्स के साथ 10वीं कक्षा पास की हो। उनके पास एनसीवीटी एससीवीट की ओर से मान्य संस्थानों से संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना भी अनिवार्य है। इसके साथ ही 4 अक्टूबर 2021 को आवेदकों की न्यूनतम उम्र 15 वर्ष और अधिकतम उम्र 24 वर्ष से कम होनी चाहिए। हालांकि अधिकतम उम्र में एससी एसटी वर्ग के आवेदकों को 5 साल, ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 साल और पीडब्ल्यूडी वर्ग के आवेदकों को 10 साल की छूट दी जाएगी।

आवेदन ऐसे करें

योग्य व इच्छुक आवेदक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही आवेदकों को आवेदन फीस भी जमा करवानी होगी। आवेदकों को 100 रुपए की फीस देनी होगी। जो नान रिफंडेबल होगी। हालांकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला आवेदकों को फीस नहीं भरनी होगी। आवेदक यह फीस इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट व क्रेडिट कार्ड या एसबीआई यूपीआई के जरिए जमा करवा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 3 नवंबर 2021 है।

कैसे होगा चयन

अप्रेंटिस के पदों पर योग्य आवेदकों का चयन मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा। यह मेरिट लिस्ट 10वी कक्षा के नंबर और आईटीआई परीक्षा में हासिल किया गए नंबर के औसत के आधार पर बनाई जाएगी। इस दौरान 10वीं कक्षा और आईटीआई परीक्षा को समान वेटेज दिया जाएगा। योग्य आवेदकों के चयन के लिए किसी तरह की कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, अब राशन कार्ड जरूरी, राशि ऐसे करें चेक 1 नवंबर से धान ख़रीदी की मांग, बीजेपी ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप धान खरीदी की तारीख का ऐलान, सीएम भूपेश बघेल ने बताया नवंबर में धान खरीदी क्यों नहीं… छत्तीसगढ़ वित्त विभाग में 65 पदों पर भर्ती, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन, जानें परीक्षा तिथि  छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा… ICC T20 Rankings : कोहली को हुआ नुकसान, पाकिस्तान के ये दो खिलाड़ी आगे… देखिये वीडियो- Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun