CGPSC-2020 का फाइनल रिजल्ट जारी, 174 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, देखें सूची...

रायपुर। CGPSC-2020 के फाइनल रिजल्ट जारी की गई है। परीक्षा में कुल 174 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। आस्था बोरकर ने टॉप किया है। टॉप 10 में चार महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। वहीं CGPSC-2020 आकाश शुक्ला दूसरे स्थान पर हैं। शिल्पा देवांगन तीसरे नंबर पर हैं। इसी तरह चौथे नंबर पर निशा कोशले, पांचवे नंबर पर आशुतोष कुमार देवांगन, छठवें नंबर पर नितिन तिवारी, सातवें नंबर पर अमित श्रीवास्तव, आठवें नंबर पर पीयूष तिवारी, 9 वें नंबर पर विकास कुमार चौधरी और दसवें नंबर पर आकाश गुप्ता हैं।

डिप्टी कलेक्टरों में लड़कियों ने बाजी मारी

पीएससी 2020 के लिए 21 से 29 अक्टूबर तक इंटरव्यू चली। इसमें 522 अभ्यर्थियों में से 12 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे। 510 ने साक्षात्कार में भाग लिया। टॉपर आस्था बोरकर अनुसूचित जाति वर्ग से आती हैं। तो वही बाकी टॉप टेन में आने वाले उम्मीदवारों में से 5 अनरिजर्व,4 ओबीसी कैटेगिरी के हैं। इसी तरह टॉप टेन में 4 लड़कियों ने जगह बनाई है। पीएससी ने रिजल्ट के साथ पदों का विवरण भी दे दिया है। डिप्टी कलेक्टर के 30 पदों में से 10 में महिला वर्ग के अभ्यर्थियों ने जगह बनाई है। वही डीएसपी के 6 में से एक पद पर महिला उम्मीदवार ने अपनी झोली में किये हैं।

डिप्टी कलेक्टर में 8 लोगों के वेटिंग

डिप्टी कलेक्टर में 8 लोगों के वेटिंग में नाम रखे गए हैं तो वही डीएसपी के लिए 4 उम्मीदवारों को वेटिंग में रखा गया हैं।महिला अभ्यर्थियों ने सबसे अधिक डिप्टी कलेक्टर के पदों पर कब्जा किया गया। हालांकि इस बार पीएससी 2020 के लिए विज्ञापित 175 पदों में से सर्वाधिक 30 पद डिप्टी कलेक्टर के ही थे। उसके बाद सर्वाधिक 27 पद सेलटैक्स इंस्पेक्टर के थे। सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग,खाद्य अधिकारी, व रोजगार अधिकारी के सिर्फ एक एक पद ही विज्ञापित किये गए थे।

टॉपर आस्था बोरकर को मुख्य परीक्षा में 887 नंबर मिले

इस साल 14 फरवरी को प्राम्भिक परीक्षा व 26 से 29 तक मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया था। 174 पदों की चयन सूची में से ओवर ऑल देखा जाए तो सिर्फ 49 लड़कियां ही जगह बना सकी हैं।25 वर्षीया टॉपर आस्था बोरकर ने मुख्य परीक्षा में 887 तो वही इंटरव्यू में 125 नम्बर टोटल 1012 नम्बर प्राप्त किया है।  देखें रिजल्ट क्लिक कर देखें पूरी लिस्ट-  Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, अब राशन कार्ड जरूरी, राशि ऐसे करें चेक 1 नवंबर से धान ख़रीदी की मांग, बीजेपी ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप धान खरीदी की तारीख का ऐलान, सीएम भूपेश बघेल ने बताया नवंबर में धान खरीदी क्यों नहीं… छत्तीसगढ़ वित्त विभाग में 65 पदों पर भर्ती, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन, जानें परीक्षा तिथि  छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा… ICC T20 Rankings : कोहली को हुआ नुकसान, पाकिस्तान के ये दो खिलाड़ी आगे… देखिये वीडियो- Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun