गुड़ाखू फैक्ट्री में बड़ी घटना : तीन मजदूर टंकी में गिरे, दर्दनाक मौत...

रायपुर। राजधानी के गुड़ाखू फैक्ट्री में बड़ी घटना हो गई। इसमें तीन मजदूरों की मौत हो गई है। तीनों मजदूर गुडाखू फैक्ट्री में मिश्रण करने वाली टंकी में गिर गए थे। गंभीर हालात में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई है। ये मामला रायपुर सदर बाजार स्थित शर्मा गुड़ाखू फैक्ट्री का है। सभी मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। इस दौरान तीन मजदूर मिश्रण टंकी में जा गिरे। इस घटना की जानकारी मिलते ही तीनों मजदूरों को टंकी से निकालकर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर तीनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में पुरुषोत्तम साहू (28 वर्ष) निवासी नेहरू नगर चांदनी चौक, नेतराम साहू (59 वर्ष) निवासी शहीद नगर खमतराई और जोगेश्वर उईके 40 साल निवासी धोबीतालाब आमापारा आजाद चौक शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि गुड़ाखू फैक्ट्री में साफ-सफाई के वक्त अचानक दुर्घटना में तीन श्रमिकों की जान चली गई है। मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया था। जहां मौत हो गई। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) CGPSC-2020 का फाइनल रिजल्ट जारी, 174 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, देखें सूची… प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, अब राशन कार्ड जरूरी, राशि ऐसे करें चेक 1 नवंबर से धान ख़रीदी की मांग, बीजेपी ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप छत्तीसगढ़ वित्त विभाग में 65 पदों पर भर्ती, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन, जानें परीक्षा तिथि  छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा… ICC T20 Rankings : कोहली को हुआ नुकसान, पाकिस्तान के ये दो खिलाड़ी आगे… देखिये वीडियो- Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun