बाइक सवार की मौत : तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो की गई जान...

कांकेर। तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। दोनों मृतक उड़कुड़ा के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम आकाश उइके 25 वर्ष और समीर टांडिया 20 वर्ष था। घटना 29 अक्टूबर के शाम की है। उड़कुडा निवासी आकाश और समीर अपने गांव के प्रवीण तारम की बाइक लेकर किसी काम से माकड़ी गये हुए थे। लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि, बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, अब राशन कार्ड जरूरी, राशि ऐसे करें चेक 1 नवंबर से धान ख़रीदी की मांग, बीजेपी ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप धान खरीदी की तारीख का ऐलान, सीएम भूपेश बघेल ने बताया नवंबर में धान खरीदी क्यों नहीं… छत्तीसगढ़ वित्त विभाग में 65 पदों पर भर्ती, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन, जानें परीक्षा तिथि  छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा… ICC T20 Rankings : कोहली को हुआ नुकसान, पाकिस्तान के ये दो खिलाड़ी आगे… देखिये वीडियो- Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun