राज्योत्सव में छुट्टी, आदेश जारी, जानिए सामान्य प्रशासन विभाग ने क्या लिखा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी कार्यालयों में एक नवंबर को छुट्टी रहेगी। राज्योत्सव की वजह से सरकारी कार्यालयों में छुट्टी की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सहमति मिलने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया। राज्योत्सव का सभी सरकारी कार्यालयों को बिजली के झालरों से सजाने का आदेश सरकार ने दिया है । आदेश में लिखा है कि राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर दिनांक 1 नवंबर 2021 दिन सोमवार को छत्तीसगढ़ राज्य क समस्त शासकीय कार्यालयों व संस्थानों के लिए स्थानीय अवकाश घोषित करता है। पिछले साल नहीं मना था राज्योत्सव पिछले साल कोरोना संक्रमण के कारण राज्योत्सव का कार्यक्रम नहीं मना था। राज्योत्सव को यादगार बनाने के लिए कोरोना संक्रमण से पहले के वर्षों में छत्तीसगढ़ के साथ बॉलीबुड के कलाकारों को बुलाकर कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे। इस साल सरकार ने बाहर के कलाकारों को बुलाने के बदले छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों को तरजीह दी है।

छत्तीसगढ़ का 21वां स्थापना दिवस

बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य का गठन 1 नवंबर 2000 को हुआ था। राज्य का इस साल 21वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। राज्योत्सव पर पिछले साल तक 5 दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होते थे लेकिन इस साल 2 नवंबर को धनतेरस और 4 नवंबर को दीपावली का त्योहार होने के कारण केवल दो दिन 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को आयोजन किया जाएगा। राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव 30 अक्टूबर को समाप्त होते ही राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक मंच के कलाकार पारंपरिक सुआ नृत्य, पंथी नृत्य, कर्मा नृत्य, राउत नाचा समेत अन्य नृत्य शैली की प्रस्तुति देंगे। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, अब राशन कार्ड जरूरी, राशि ऐसे करें चेक धान खरीदी की तारीख का ऐलान, सीएम भूपेश बघेल ने बताया नवंबर में धान खरीदी क्यों नहीं… छत्तीसगढ़ वित्त विभाग में 65 पदों पर भर्ती, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन, जानें परीक्षा तिथि  छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा… ICC T20 Rankings : कोहली को हुआ नुकसान, पाकिस्तान के ये दो खिलाड़ी आगे… देखिये वीडियो- Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun