सुशील सन्नी अग्रवाल कांग्रेस से निलंबित, अभद्रता पर पीसीसी चीफ की बड़ी कार्रवाई

सुशील सन्नी अग्रवाल कांग्रेस से निलंबित, अभद्रता पर पीसीसी चीफ की बड़ी कार्रवाई रायपुर। राजीव भवन में आज मामूली बात पर कांग्रेस नेताओं के बीच झूमाझटकी हो गई। छत्तीसगढ़ भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल ने प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अमरजीत चावला का कॉलर पकड़ लिया। इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने त्वरित कार्रवाई की है। अभद्रता करने वाले सुशील सन्नी अग्रवाल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बता दें कि पार्किंग को लेकर हुए विवाद पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव सुशील सन्नी अग्रवाल ने राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के सामने प्रदेश महामंत्री अमरजीत चावला से अभद्र व्यवहार किया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इससे कांग्रेस की खूब किरकिरी हुई। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। मरकाम ने कांग्रेस पार्टी की धारा 6 (ग) के तहत कार्रवाई करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

जानें पूरा घटना क्रम

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम शनिवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, महामंत्री अमरजीत चावला और कुछ दूसरे पदाधिकारी उनका स्वागत करने के लिए मुख्य द्वार के बाहर खड़े थे। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम पहुंचे। इसी बीच सन्नी अग्रवाल भी वहां पहुंच गए। अमरजीत चावला ने सन्नी अग्रवाल को अपनी गाड़ी किनारे लगाने को कह दिया। इस पर भड़के सन्नी अग्रवाल ने गाड़ी से उतरकर चावला की कॉलर पकड़ ली। उसके बाद दोनों नेता एक-दूसरे को गाली देने लगे। धक्का-मुक्की शुरू हो गई। यह देखकर वहां मौजूद दूसरे नेताओं ने बीच-बचाव कर दोनों को छुड़ाया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। इस घटना पर प्रदेश अध्यक्ष ने सन्नी अग्रवाल पर नाराजगी जताई थी।  

NSUI कार्यकर्ता आपस में भिड़े थे

शुक्रवार को NSUI  के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन राजीव भवन पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

जशपुर में सिंहदेव समर्थक को धक्का मारा

पिछले दिनों जशपुर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इफ्तिखार हसन ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और सिंहदेव के समर्थक पवन अग्रवाल का माइक छीन लिया। उनसे धक्का-मुक्की और मारपीट की। उस समय AICC के सचिव और प्रदेश प्रभारी सप्तगिरी शंकर उलका भी मंच पर मौजूद थे। इस घटना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निंदा की थी। लेकिन किसी मामले को बार-बार उठाने पर नाराजगी जताई थी। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, अब राशन कार्ड जरूरी, राशि ऐसे करें चेक धान खरीदी की तारीख का ऐलान, सीएम भूपेश बघेल ने बताया नवंबर में धान खरीदी क्यों नहीं… छत्तीसगढ़ वित्त विभाग में 65 पदों पर भर्ती, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन, जानें परीक्षा तिथि  छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा… ICC T20 Rankings : कोहली को हुआ नुकसान, पाकिस्तान के ये दो खिलाड़ी आगे… देखिये वीडियो- Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun