कैंसर पीड़ित शिक्षक की मदद : सीएम भूपेश ने दिए 18 लाख, अब मुंबई में होगा इलाज

कैंसर पीड़ित शिक्षक की सहायत : सीएम भूपेश ने दिए 18 लाख, अब मुंबई में होगा इलाज रायपुर। ब्लड कैंसर पीड़ित शिक्षक के इलाज के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 18 लाख स्वीकृत किए हैं। स्वीकृत राशि को ऑपरेशन करने वाले मुम्बई के अस्पताल को ट्रांसफर भी कर दिया है। इस सहायता से अब पीड़ित शिक्षक का अब मुंबई में इलाज होगा।

संसदीय सचिव से लगाई मदद की गुहार

 बलौदाबाजार जिले के ग्राम रिकोकला निवासी शिक्षक रामदयाल साहू ब्लड कैंसर से पीड़ित है। इलाज के क्रम में उन्हें मुंबई के डॉक्टरों ने बोन मैरो ट्रांसप्लांट की जरूरत बताई। इसके लिए मुंबई के अस्पताल ने 18 लाख रुपए से भी अधिक का स्टिमेट बताया। शिक्षक का परिवार इसे वहन करने में असक्षम था। लिहाजा उन्होंने संसदीय सचिव शकुंतला साहू से मदद की गुहार लगाई।

मुख्यमंत्री ने शिक्षक की पीड़ा समझा

संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने इसकी चर्चा मुख्यमंत्री से की और शिक्षक की समस्या के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने शिक्षक की पीड़ा समझते हुए इलाज के लिए 18 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही परिजनों को किसी तरह की परेशानी का सामना करना न पड़े, इसलिए बोन मैरो ट्रांसप्लांट करने वाले मुम्बई के अस्पताल के खाते में सीधे रकम ट्रांसफर करा दी है।

परिवार ने आभार व्यक्त किया

शिक्षक धमतरी के स्कूल में पदस्थ शिक्षक रामदयाल साहू ने सहयोग के लिए शिक्षक के परिवार ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री के साथ ही संसदीय सचिव शकुंतला साहू के प्रति आभार व्यक्त किया हैं। शिक्षक जल्द ही बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए मुंबई रवाना होगे। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) IIT भिलाई का पहला दीक्षांत समारोह, पर्यावरण बचाने डिजिटल प्रारूप में दी डिग्री, वैश्विक चुनौती से निपटने किया प्रेरित राज्योत्सव में छुट्टी, आदेश जारी, जानिए सामान्य प्रशासन विभाग ने क्या लिखा धान खरीदी की तारीख का ऐलान, सीएम भूपेश बघेल ने बताया नवंबर में धान खरीदी क्यों नहीं… छत्तीसगढ़ वित्त विभाग में 65 पदों पर भर्ती, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन, जानें परीक्षा तिथि  छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा… ICC T20 Rankings : कोहली को हुआ नुकसान, पाकिस्तान के ये दो खिलाड़ी आगे… देखिये वीडियो- Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun