बलौदाबाजार : स्कूल मैदान में राज्योत्सव की तैयारियां पूरी, लोक कलाकारों की टीम देंगी मनमोहक प्रस्तुति...

बलौदाबाजार : स्कूल मैदान में राज्योत्सव की तैयारियां पूरी, लोक कलाकारों की टीम देंगी मनमोहक प्रस्तुति... बलौदाबाजार। जिला मुख्यालय में आयोजित रात्योत्सव की तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई है। जिला स्तरीय समारोह स्थानीय पं. चक्रपाणि स्कूल के मैदान में 1 नवम्बर को शाम 6 बजे से शुरू होगा। बलौदाबाजार जिले में राज्योत्सव के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार समारोह लगभग 3 घण्टे का होगा। इसके अनुसार शाम 6 बजे से 6.20 बजे तक अतिथियों का आगमन एवं स्टाल अवलोकन, समारोह का शुभारंभ 6.20 बजे से शाम 6.40 बजे, सांस्कृतिक कार्यक्रम 6.40 बजे से 8.40 बजे और 8.40 बजे से 9 बजे तक प्रतीक चिन्ह वितरण का कार्यक्रम होगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण

सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह के मुख्य आकर्षण होंगे। स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा पंथी नृत्य ग्राम कोहरौद, सुआ नृत्य ग्राम खपरी, कर्मा नृत्य ग्राम देवरी, आदिवासी नृत्य ग्राम केसला, पण्डवानी गायिक  शिवकुमारी पटेल ग्राम डमरू, कबीरपंथ से जुड़ी नृत्यनाटिका दामाखेड़ा, राऊत नाचा, चंदैनी गोंदा नृत्य, ददरिया और गौरी-गौरा ग्राम करमदा की समवेत प्रस्तुति दी जाएगी।

लोक नृत्य एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुति

छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुति के लिए कलाकारों द्वारा तैयारी कर ली गई है। शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्रदर्शित करते हुए लगभग 20 स्टॉल सजाये जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ी पारम्परिक व्यंजनों का लुत्फ उठाने के लिए विशेष स्टाल लगाये जाएंगे। समारोह की मुख्य अतिथि संसदीय सचिव शकुन्तला साहू और अध्यक्षता राज्यसभा सांसद छाया वर्मा करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक  शिवरतन शर्मा, विधायक प्रमोद शर्मा, पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष  सुरेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष  राकेश वर्मा, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद  चित्तावर जायसवाल, पूर्व विधायक जनकराम वर्मा, भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल सदस्य सतीश अग्रवाल एवं जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी  हितेन्द्र ठाकुर उपस्थित रहेंगे। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) IIT भिलाई का पहला दीक्षांत समारोह, पर्यावरण बचाने डिजिटल प्रारूप में दी डिग्री, वैश्विक चुनौती से निपटने किया प्रेरित राज्योत्सव में छुट्टी, आदेश जारी, जानिए सामान्य प्रशासन विभाग ने क्या लिखा धान खरीदी की तारीख का ऐलान, सीएम भूपेश बघेल ने बताया नवंबर में धान खरीदी क्यों नहीं… छत्तीसगढ़ वित्त विभाग में 65 पदों पर भर्ती, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन, जानें परीक्षा तिथि  छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा… ICC T20 Rankings : कोहली को हुआ नुकसान, पाकिस्तान के ये दो खिलाड़ी आगे… देखिये वीडियो- Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun