PWD विभाग का घेराव, कर्मचारियों ने की ये मांग
रायपुर। राजधानी में शनिवार को लोक निर्माण विभाग (PWD) के आक्रोशित दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने कार्यालय का घेराव कर दिया। कर्मचारियों ने अपनी नियमितीकरण मांगों को पूरी नहीं होने पर नाराजगी जताई। साथ ही अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
नियमितीकरण के लिए सूची नहीं पहुंची
इस मामले पर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष का कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण उच्च अधिकारियों तक नियमितीकरण के लिए उनकी सूची नहीं पहुंची है। इससे पहले भी राज्य सरकार इस मुद्दे को लेकर 10 दिन के भीतर नियमितीकरण की घोषणा कर चुकी है।लेकिन इस मांग को 10 दिन हो गए है। अभी तक किसी ने इसकी सुध नहीं ली है।
सूची तैयार नहीं की
वहीं इस मामले में प्रांत अध्यक्ष प्रसाद शर्मा ने बताया कि पिछले 21-22 सालों में आज तक कलेक्टर श्रम आयुक्त ने निर्धारित दर पर विभाग में कार्यरत उच्च कुशल, कुशल और अर्धकुशल एवं अकुशल श्रमिकों की सामान्य भविष्य निधि कटौती एवं वरिष्ठता सूची तैयार नहीं की है। लगातार भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।