धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह
रायपुर। प्रदेश में धान खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख शनिवार 31 अक्टूबर को थी, लेकिन सर्वर में लगातार समस्या आने के कारण प्रदेश भर से हजारों की संख्या में किसान रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए थे। ऐसा सरकार का कहना है। जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने रजिस्ट्रेशन तारीख 10 दिन के लिए और बढ़ा दी है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार किसानों से 1 नवंबर को धान खरीदना न पड़े, इसलिए तारीख बढ़ाया है।
भुइंया पोर्टल के सर्वर डाउन
बताया जा रहा है कि इसमें किसानों की कोई गलती नहीं है। भुइंया पोर्टल के सर्वर में लगातार आ रही तकनीकी परेशानियों के चलते किसान बार-बार समिति के कर्मचारियों के पास जाते थे। लेकिन तकनीकी समस्या के चलते निराश होकर लौत आते थे।
किसान धान बिक्री को लेकर बहुत चिंतत
ऐसे में किसान अपने धान की बिक्री को लेकर बहुत चिंतत थे। अब रजिस्ट्रेशन की तारीख 10 दिन बढ़ा देने के किसान अपने रकबा का पंजीयन कराकर समतियों में धान बचे सकेंगे।बताया जा रहा कि मुख्यमंत्री के इस फैसले से छत्तीसगढ़ के हजारों किसानों को लाभ होगा। जिन्हें अब तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है।