जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत, 2 सिर और 4 हाथ वाले जुड़वा थे अजूबा, घर में ली आखिरी सांस...
जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत, 2 सिर और 4 हाथ वाले जुड़वा थे अजूबा, घर में ली आखिरी सांस...
रायपुर। बलौदाबाजार जिले के लवन गांव में रहने वाले जुड़वा शिवनाथ और शिवराम की मौत हो गई है। सोशल मीडिया में उनके निधन की खबर चल रही है। बताया जा रहा है कि, दोनों भाई कुछ दिनों से बीमार चल रहा थे और दोनों का घर पर ही इलाज चल रहा था।
संदिग्ध मौत
बताया जा रहा है कि आज (रविवार) सुबह दोनों भाई ने आखिरी सांस ली। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन मौत संदिग्ध बताई जा रही है। इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। इस दुखद खबर से गांव में मातम है।
गांव में खुदकुशी करने की चर्चा, पुलिस जांच में जुटी
शिवनाथ और शिवराम के परिजनों का कहना है कि बीती रात(शनिवार) को दोनों भाइयों को तेज बुखार आया था। सुबह जब घरवाले इनके कमरे में पहुंचे तो दोनों की मौत हो चुकी थी। गांव में दोनों भाइयों के खुदकुशी करने की चर्चा है। दोनों की उम्र 20 साल थी। फिलहाल पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की पुलिस जांच कर रही है।
खैंदा में 20 साल पहले हुआ था जन्म
लवन क्षेत्र के ग्राम खैंदा (खैरा) के राजकुमार साहू के घर में जुड़वा बच्चों का जन्म 20 साल पहले हुआ था। जन्म से ही दोनों का शरीर एक में जुड़ा हुआ था। इन जुड़वां बच्चों के दो पैर, चार हाथ व दो सिर थे। दोनों हाथ और पैर के सहारे से चलते थे। खाना भी एक साथ खाते थे। साथ ही पूरा रहन सहन एक दूसरे के सहारे ही करते, जिससे इन्हें कई तरह की समस्याओं से सामना करना पड़ता था। दोनों का पेट एक ही था। दोनों भाईयों में से कोई एक भी खाना खा ले तो दूसरे का भी पेटभर जाता था।

https://www.youtube.com/watch?v=h5h9mBcjmCo
कुछ समय पहले ही शिवराम और शिवनाथ ने एक स्कूटी खरीदी थी, जिसे उन्होंने मोडीफाई कराया था और उसी में दोनों भाई घूमते फिरते थे। पिछले साल दोनों भाइयों का पेट्रोल डलाते वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था। ओवर स्पीड के कारण दोनों दुर्घटना के शिकार भी हो गए थे। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
[caption id="attachment_4070" align="aligncenter" width="600"]

शिवराम व शिवनाथ का स्कूटी में[/caption]
देश विदेश में भी काफी प्रसिद्ध थे
शिवराम और शिवनाथ प्रदेश ही नहीं देश विदेश में भी काफी प्रसिद्ध थे। दोनों जुड़वा भाइयों की कई डाक्यूमेंट्री यूट्यूब में मौजूद है। शिवराम और शिवनाथ के कई शो डिस्कवरी में भी चल चुके है। जिसके कारण इनसे मिलने देश सहित विदशों से भी कई डॉक्टर मिलने आये थे। वही दोनों का शरीर एक होने के कारण कई समस्याओं से दोनों को जूझना पड़ता था।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
IIT भिलाई का पहला दीक्षांत समारोह, पर्यावरण बचाने डिजिटल प्रारूप में दी डिग्री, वैश्विक चुनौती से निपटने किया प्रेरित
राज्योत्सव में छुट्टी, आदेश जारी, जानिए सामान्य प्रशासन विभाग ने क्या लिखा
धान खरीदी की तारीख का ऐलान, सीएम भूपेश बघेल ने बताया नवंबर में धान खरीदी क्यों नहीं…
छत्तीसगढ़ वित्त विभाग में 65 पदों पर भर्ती, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन, जानें परीक्षा तिथि
छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा…
ICC T20 Rankings : कोहली को हुआ नुकसान, पाकिस्तान के ये दो खिलाड़ी आगे…
देखिये वीडियो-
https://www.youtube.com/watch?v=585D4tfV1kk&t=310s
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun