पटवारी के ऊपर से गुजरी ट्रेन, सबकी सांसे अटकी, ऐसे बची जान देखिए वीडियो...

पटवारी के ऊपर से गुजरी ट्रेन, सबकी सांसे अटकी, ऐसे बची जान देखिए वीडियो... भाटापारा। रेलवे स्ट्रेशन में एक ट्रेन पटवारी के उपर से निकल गया, लेकिन उसकी जान बच गई। इसलिए कहा गया है कि जाखो राखे साइयां मार सके न कोय। यानि जिसकी रक्षा भगवान करता है, उसे कोई नहीं मार सकता। दरअसल, ये घटना भाटापारा के निपनिया की है। जानकारी के मुताबिक, 29 अक्टूबर को दोपहर करीब 2.30 बजे निपनिया ‌मे कार्यरत पटवारी सेवक राम जोगांस(57) अपना आफिस काम निपटा कर अपने घर हथबंद जाने के लिए निकला था। निपनिया स्टेशन आकर टिकट कटाया। वे प्लेटफार्म एक पर गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। एक एक्सप्रेस गाड़ी प्लेटफार्म नंबर 2 पर सिग्नल नहीं मिलने पर खड़ी हो गई।

ट्रेन के नीचे से निकलने की कोशिश

पटवारी को लगा की हथबंद जाने के लिए उसकी ट्रेन आ गई। जल्दबाजी वह कोयला रैक वाले ट्रेन के नीचे से निकलने की कोशिश की। लेकिन इसी समय कोयला रैक छूट गया। इतने वह हड़बड़ा गया। लेकिन संयम रखते हुए वह पटरी के बीच में सो गया। यह नजारा न्यूवोको सीमेंट कंपनी के निपनिया साइडिंग में कार्यरत राजेंद्र गुप्ता ने देख लिया। उन्होंने तुरंत निपनिया स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी और तुरंत गाड़ी रुकवाने कहा।

वीडियो देखिए-

https://youtu.be/4ZO2ImmiEws

पटवारी के ऊपर ट्रेन, यात्रियों ने राहत की सांस ली

स्टेशन मास्टर ने तुरंत वाकी टाकी से बात कर ट्रेन को रुकवाए। जब ट्रेन के नीचे से पटवारी बाहर निकले तो प्लेटफार्म में उपस्थित यात्रियों ने राहत की सांस ली। सभी लोगों ने राजेंद्र गुप्ता व स्टेशन मास्टर की तत्परता की सराहना की। पटवारी के ऊपर से 15बोगी गुज़रा संयोग वश गाड़ी के नीचे कोई लोहा नहीं लटक रहा था नहीं तो हादसा हो सकता था। लोगों का कहना है कि जल्दबाजी में पटवारी ने लापरवाही बरती। जबकि फूट ओव्हर ब्रिज से आने जाने के लिए एनाउंस किया जाता है। इस घटना में जान भी जा सकती थी। स्कूली बच्चों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत, 2 सिर और 4 हाथ वाले जुड़वा थे अजूबा, घर में ली आखिरी सांस… धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह राज्योत्सव में छुट्टी, आदेश जारी, जानिए सामान्य प्रशासन विभाग ने क्या लिखा छत्तीसगढ़ वित्त विभाग में 65 पदों पर भर्ती, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन, जानें परीक्षा तिथि  छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा… ICC T20 Rankings : कोहली को हुआ नुकसान, पाकिस्तान के ये दो खिलाड़ी आगे… देखिये वीडियो- https://youtu.be/h8MERRQkjMc ‘Congress has become imbued with Sidhu’s theatrics’: Amarinder hits back as war of words escalates