कोरोना से स्कूली बच्ची की मौत, स्वास्थ्य अमले को किया हाई अलर्ट
कोरोना से स्कूली बच्ची की मौत, स्वास्थ्य अमले को किया हाई अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ में कोरोना से एक बच्ची की मौत हो गई। यह मौत कोरिया जिले में हुई है। मृतका14 वर्षीय स्कूली छात्रा हैं। परिजनों का कहना है कि उसे पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल ले ज़ाया गया था। जहां कोरोना टेस्ट में वह पॉजीटिव मिली। आज (रविवार) सुबह 6 बजे उसकी मौत हो गई।
प्रशासन अलर्ट, पूरे गांव में जांच शुरू
कोरोना से मौत की खबर मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गई है। पूरे गांव में जांच शुरू कर दी है।स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पूरे अमले को हाई अलर्ट किया है। उन्होंने कॉंटेक्ट ट्रेसिंग के साथ सघन जांच के निर्देश दिए हैं। वे लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं। लेकिन स्वास्थ्य मंत्री इस वक्त दिल्ली में है।
'बच्ची जन्मगत ह्रदय विकार से थी पीड़ित'
मीडिया को सीएममएचओ रामेश्वर शर्मा ने बताया कि, बच्ची जन्मगत ह्रदय विकार से पीड़ित थी, उसे कंजलेनल हार्ट डिजीज थी।