सीएएफ जवान ने की खुदकुशी, फंदे से लटकता मिला शव...
सीएएफ जवान ने की खुदकुशी, फंदे पर लटके मिला शव...
गरियाबंद। जिले में एक सीएएफ जवान ने खुदकुशी कर ली है। मृतक जवान का नाम नरेंद्र समरत बताया जा रहा है। नरेंद्र सीएएफ की 16वीं बटालियन में पदस्थ था। आज दोपहर करीब 12 बजे घर के बाथरूम में फांसी लगा ली।
शव बाथरूम में लटका मिला
पुलिस के मुताबिक, नरेंद्र गरियाबंद में परिवार समेत किराए के मकान में रहता था। दोपहर उसका शव घर बाथरूम में लटका मिला। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया गया है।