वन विभाग के पिंजरे में फिर फंसा एक तेंदुआ, तीन बच्चों की मौत से दहशत में ग्रामीण...

धमतरी। वन विभाग के पिंजरे में फिर एक तेंदुआ फंसा है। तेंदुए पिछले कई दिनों से सिहावा इलाके में आतंक मचा रखा था। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं तेंदुए के फंसने की खबर के बाद ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई। दरसअल, बीते 12 अक्टूबर को ओडिशा के नवरंगपुर कुंदई परिजन के साथ से सिहावा के श्रृंगीऋषि दर्शन करने आये थे। इस दौरान एक बच्चे पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था।

वन विभाग के खिलाफ आक्रोश

इस घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश भी देखने को मिला था। साथ ही आक्रोशित लोगों ने सिहावा बस स्टैंड में चक्का जाम कर दिया था, जिसके बाद वन विभाग द्वारा इलाके में अलग- अलग स्थान पर। चार पिंजरे लगाए गए थे।

22 अक्टूबर को भी एक तेंदुआ पिंजरे में फंसा था

22 अक्टूबर को लगाये गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हुआ था। वहीँ रविवार सुबह फिर एक तेंदुआ कैद हुआ है। जैसे ही तेंदुआ की पिंजरे में कैद होने की खबर सुनकर झलक पाने लोगों की भारी संख्या में भीड़ लग गई। पकड़े गए तेंदुए को टाइगर रिजर्व में छोड़ा जाएगा।

तेंदुए के हमले से तीन बच्चों की मौत

बता दें कि अबतक के इलाके में तेंदुए के हमले से तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। तेंदुए के कैद होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं लोगों की माने तो इलाके में अभी और तेंदुए की मौजूदगी है।

टाइगर रिजर्व क्षेत्र में छोड़ा जाएगा

बिड़गुड़ी वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपक गावड़े ने बताया कि, सिहावा गणेश घाट पर पहाड़ी के नीचे पिंजरा लगाया था, जिसमें फिर एक तेंदुआ फंसा है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मैके पर पहुंची। पकड़े गए तेंदुए को टाइगर रिजर्व क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। वन विभाग लगातार अलर्ट पर है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) पटवारी के ऊपर से गुजरी ट्रेन, सबकी सांसे अटकी, ऐसे बची जान देखिए वीडियो… स्कूली बच्चों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत, 2 सिर और 4 हाथ वाले जुड़वा थे अजूबा, घर में ली आखिरी सांस… धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा… ICC T20 Rankings : कोहली को हुआ नुकसान, पाकिस्तान के ये दो खिलाड़ी आगे… देखिये वीडियो- ‘Congress has become imbued with Sidhu’s theatrics’: Amarinder hits back as war of words escalates