T20 World Cup : भारत फिर टॉस हारा, इस मैच में कोहली ने किए दो बदलाव
स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 वर्ल्डकप (T20 World Cup) में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच है। भारत ने इस मैच में भी टॉस हार गया। न्यूजीलैंड ने पहले बॉलिंग का निर्णय लिया है। इस बड़े मुकाबले के लिए टीम इंडिया ने दो बदलाव किए हैं।
भुवनेश्वर कुमार और सूर्यकुमार यादव को नहीं खिलाया
न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार और सूर्यकुमार यादव नहीं खेल रहे है। जबकि इस बार ईशान किशन और शार्दुल ठाकुर को मौका दिया गया है। विराट कोहली के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव की पीठ में कुछ तकलीफ है।
हार्दिक पंड्या पर जताया विश्वास
विराट कोहली ने एक बार फिर हार्दिक पंड्या पर विश्वास जताया है। वह इस मैच में गेंदबाजी भी करेंगे।