राज्य अलंकरण पुरस्कार की घोषणा, किन्नर, पत्रकार, रंगकर्मी समेत इन विभूतियों को मिलेगा सम्मान

राज्य अलंकरण पुरस्कार की घोषणा, किन्नर, पत्रकार, रंगकर्मी समेत इन विभूतियों को मिलेगा सम्मान रायपुर। राज्य स्थापना दिवस पर राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में कुल 31 लोगों को सम्मान दिया जाएगा। ट्रांसजेंडर विद्या राजपूत को पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान मिलेगा।  राज्योत्सव में पत्रकारों को भी राज्य पुरस्कार दिए जाएंगे। उनमें ख्याति लब्ध पत्रकार मृणाल पांडे हैं। मृणाल पांडे को पंडित माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। वे पद्मश्री से सम्मानित हो चुकी हैं। चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पुरस्कार (प्रिंट मीडिया -हिंदी) के लिए सुश्री अंबू शर्मा, चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पुरस्कार ( इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हिंदी ) के लिए अंशुमन शर्मा तथा मधुकर खेर स्मृति पुरस्कार ( प्रिंट मीडिया - अंग्रेज़ी ) के लिए टिकेश्वर पटेल का नाम चयन किया गया है। टिकेश्वर पटेल पीटीआई में कार्यरत हैं।

  1. बाबा गुरु घासीदास सम्मान- पुराणिक लाल चेलक
  2. शहीद वीरनारायण सिंह परस्कार सम्मान- जानकी प्रसाद पुलस्त
  3. पं.लखनलाल मिश्र सम्मान- कुंदनलाल गौर
  4. यति यतनलाल सम्मान- रामकृष्ण मिशन आश्रम, (नारायणपुर)
  5. गुण्डाधुर सम्मान- रोहिणी साहू
  6. मिनीमाता सम्मान- कल्पना देखमुख
  7. ठाकुर प्यारेलाल सिंह सम्मान- छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक
  8. हाजी हसन अली सम्मान- जनाब रौनक जमाल
  9. पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान- विद्या राजपूत
  10. पं सुंदरलाल शर्मा सम्मान- नंदकिशोर तिवारी
  11. चक्रधर सम्मान- प्रभंजय चतुर्वेदी- सुनील तिवारी
  12. दाऊ मंदराजी सम्मान- काशीराम साहू, रेखा देवार
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) ICC T20 Rankings : कोहली को हुआ नुकसान, पाकिस्तान के ये दो खिलाड़ी आगे… पटवारी के ऊपर से गुजरी ट्रेन, सबकी सांसे अटकी, ऐसे बची जान देखिए वीडियो… स्कूली बच्चों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत, 2 सिर और 4 हाथ वाले जुड़वा थे अजूबा, घर में ली आखिरी सांस… धान खरीदी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें असली वजह छत्तीसगढ़ में दीवाली पर पटाखा फोड़ने का समय निर्धारित, जानें सही समय, तय घंटा… देखिये वीडियो- ‘Congress has become imbued with Sidhu’s theatrics’: Amarinder hits back as war of words escalates