प्रदेशभर के आईटीआई के खाली सीटों पर जल्द होगा प्रवेश, ऐसे करें आवेदन

प्रदेशभर के आईटीआई के खाली सीटों पर जल्द होगा प्रवेश, ऐसे करें आवेदन रायपुर। आईटीआई के खाली सीटों को जल्द भरा जाएगा। इसके लिए संबंधित संस्था को छूट प्रदान की गई है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।    जारी आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ शासन कौशल विकास विभाग के अंतर्गत संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के अधीन राज्य में संचालित 186 शासकीय आई.टी.आई. में सत्र 2021-22 एवं 2021-23 में 30 अक्टूबर 2021 के बाद रिक्त सीटों को संस्था स्तर पर (Spot Round के माध्यम से) प्रवेश से भरे जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त सीटों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों से दिनांक 03.11.2021 से 07.11.2021 तक ऑन लाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। रिक्त सीटों पर केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के आवेदनों पर प्रवेश हेतु विचार किया जाएगा। वहीं जो 3 नवंबर 2021 से 7 नवंबर 2021 की अवधि में ऑनलाईन आवेदन किए  हों। पूर्व में पंजीकृत आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रवेश के इच्छुक आवेदक संस्था विशेष में उपलब्ध अधिकतम 10 व्यवसायों में प्रवेश के लिये आवेदन कर सकेगा। अर्थात एक आवेदन में एक ही संस्था के व्यवसायों में उपलब्ध अधिकतम 10 विकल्प भर सकेगा। ऑनलाईन आवेदन रजिस्ट्रेशन के लिए पूर्वानुसार सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 50 रुपए तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 40 रुपए निर्धारित है। राज्य के शासकीय आई.टी.आई. में 30 अक्टूबर 2021 के बाद संस्थावार व्यवसायों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 3 से 7 नवंबर  तक ऑनलाईन आवेदन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी विभागीय cgiti. cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।